• August 30, 2024

जालसाज सरोज गुप्ता के जमीन पर कब्जे के असफल प्रयास के बाद अज्ञात नकाबपोश ने खेत से लौट रहे कर्मचारी को धमकाया, पुलिस से शिकायत

जालसाज सरोज गुप्ता के जमीन पर कब्जे के असफल प्रयास के बाद अज्ञात नकाबपोश ने खेत से लौट रहे कर्मचारी को धमकाया, पुलिस से शिकायत

ट्राइसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

साकेत नगर कोहका में एक खेत में काम करने वाले कर्मचारी को धमकाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले की शिकायत दुर्ग पुलिस अधीक्षक से की गई है। शिकायत में कहा गया है कि दिनांक 30/8/2024 को दोपहर लगभग 11 बजे हमारे कोहका स्थित खेत में काम करने वाला कर्मचारी साकेत नगर स्थित जमीन को देखकर लौट रहा था। तभी साकेत नगर तालाब के पास 3 लड़के जिनकी उम्र लगभग 30-35 वर्ष थी, उन्होंने शहर पर कपड़ा बांधा हुआ था। सिर में साफा बांधा हुआ था। पूरा चेहरा ढका हुआ था, वे एक पुरानी पलसर गाड़ी में थे, जिसकी नंबर प्लेट पर सफेद रंग लगा था। उन्होंने कर्मचारी को रोककर गाली-गलौच की। और धमकी दी कि दुबारा इधर आए तो कुछ भी हो सकता है। हमें शक है कि इसके पीछे सरोज गुप्ता का हाथ है, क्योंकि उसके द्वारा हमारी उपरोक्त भूमि पर कब्जा करने का असफल प्रयास किया गया था। ज्ञात हो कि उक्त भूमि से लगी जमीन पर सरोज गुप्ता द्वारा अवैध प्लॉटिंग का काम किया जा रहा है।

 


Related News

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा । जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और योजनाओं…
विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस के अवसर पर आज मुख्य चिकित्सा एवं…
जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें : कलेक्टर ममगाईं

जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिलाधिकारियों की…