• August 7, 2024

पार्षद सुभद्रा सिंह ने किया राशन कार्ड का वितरण

पार्षद सुभद्रा सिंह ने किया राशन कार्ड का वितरण

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सेक्टर 10 की पार्षद सुभद्रा सिंह द्वारा शुक्रवार को अपने निवास कार्यालय सेक्टर 10 में राशन कार्ड का वितरण किया गया। राशन कार्ड प्राप्त करने नगर निगम क्षेत्र के अनेकों हितग्राही पार्षद कार्यालय पहुंचे जिन्हें पार्षद सुभद्रा सिंह है राशन कार्ड वितरित किए। पार्षद द्वारा नगर निगम और खाद्य विभाग के सहयोग से जरूरतमंद और मापदंडों को पूरा किए हितग्राहियों के लगातार राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। राशन कार्ड बनाने हो रही परेशानियों के मद्देनजर पार्षद सुभद्रा सिंह ने इस कार्य की शुरुआत की है। जिससे हजारों हितग्राही लाभान्वित होकर शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। हितग्राहियों ने चर्चा में बताया कि उन्हें राशन कार्ड बनाने का फी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था नगर निगम और खाद्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा लगातार उनसे चक्कर कटवाए जाने के साथ ही पैसों की डिमांड की जा रही थी जिसे देखते हुए उनके द्वारा पार्षद सुभद्रा सिंह से संपर्क किया गया हमारी परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए पार्षद द्वारा हमारे राशन कार्ड बनवाए गए। जिससे हमारी बहु प्रतीक्षित मानव पूरी हो सकी है। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी पार्षद सुभद्रा सिंह द्वारा अपने वार्ड के अधिकांश लोगों के राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं l जनहित से जुड़े पार्षद के इस कार्य को देखते हुए अन्य वार्डों के लोगों द्वारा भी पार्षद सुभद्रा सिंह से संपर्क कर अपने राशन कार्ड बनवाएं जा रहे हैं। पार्षद सुभद्रा सिंह ने चर्चा में बताया कि जनहित से जुड़े इस कार्य को लगातार जारी रखा जाएगा।


Related News

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी रोककर लगाई मदद की गुहार

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में पूर्व विधायक अरुण वोरा के दौरे के दौरान सोमवार को…
नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । दुर्ग-भिलाई में बढ़ते अपराध और नशे के मामलों को लेकर दुर्ग…
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में जनजागरण अभियान बना मिसाल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन एवं समग्र विकास को नई…