• February 13, 2023

रैशने आवास बुद्ध परिसर के पास बनेगा डोम शेड, 10 लाख की लागत से होगा निर्माण, विधायक देवेंद्र यादव व महापौर नीरज पाल हुए भूमिपूजन में शामिल

रैशने आवास बुद्ध परिसर के पास बनेगा डोम शेड, 10 लाख की लागत से होगा निर्माण, विधायक देवेंद्र यादव व महापौर नीरज पाल हुए भूमिपूजन में शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

रैशने आवास बुद्ध परिसर के पास बनेगा डोम शेड, 10 लाख की लागत से होगा निर्माण, विधायक देवेंद्र यादव व महापौर नीरज पाल हुए भूमिपूजन में शामिल

भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 5 कोसानगर रैश्ने आवास, बुद्ध विहार परिसर के समीप 10 लाख की लागत से डोम शेड का निर्माण किया जाएगा। आज इसका विधिवत भूमि पूजन विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू, जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर व संदीप निरंकारी की उपस्थिति में मोहल्ले वासियों के माध्यम से किया गया। डोम शेड निर्माण हो जाने से विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मोहल्ले वासियों को सहूलियत मिलेगी तथा अनेकों कार्यक्रम आदि करने में आसानी होगी। बारिश एवं कड़कती धूप में भी आयोजन में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। भूमि पूजन के दौरान विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू, जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर तथा महापौर परिषद के सदस्य एवं सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी संदीप निरंकारी और मोहल्ले वासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बता दे कि काफी दिनों से इसकी मांग की लोगो के द्वारा की जा रही थी जिसको देखते हुए स्थानीय पार्षद संदीप निरंकारी ने इसके लिए प्रयास करते हुए कार्य को महापौर नीरज पाल के चलते स्वीकृति दिलाई और आज भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ कराया, कार्य पूर्ण होने के बाद शीघ्र ही लोगों को सुविधा मिलना प्रारंभ हो जाएगा और विभिन्न आयोजनों के लिए एक बेहतर स्थान लोगो को मिल पाएगा।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…