• December 18, 2022

भिलाई निगम में भर्राशाही की हद, डायरिया से एक और मौत, 50 से ज्यादा बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती

भिलाई निगम में भर्राशाही की हद, डायरिया से एक और मौत, 50 से ज्यादा बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती

भिलाई निगम में भर्राशाही की हद, डायरिया से एक और मौत, 50 से ज्यादा बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती
ट्राईसिटी एक्सप्रेस
भिलाई निगम में शहर सरकार और अफसरों की भर्राशाही की हद है। एक बार फिर डायरिया फैला है। इस बार कैम्प क्षेत्र के वृंदानगर, अर्जुन नगर, शांति नगर सहित अन्य हिस्सों को छोड़ खुर्सीपार में डायरिया के मामले सामने आए हैं। डायरिया के चलते सदानंद सैनी नामक व्यक्ति की मौत हो गई है। पिछले दो दिन में 50 से ज्यादा लोगों में उल्टी-दस्त की शिकायत सामने आई है। इतना ही नहीं 8 लोगों को भर्ती कराया गया हैा। एक महीने पहले डायरिया में दो लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। वहीं 300 से ज्यादा लोग बीमार हुए थे। इस प्रकार दोबारा से डायरिया फैलने के बाद भिलाई की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। इन सबके बीचे विपक्ष में बैठे भाजपा के नेता चुप्पी साधे हुए हैं। महज खानापूर्ति के लिए विरोध दर्ज कराया गया है।
लीकेज की वजह से गंदे पानी की आपूर्ति बड़ा कारण
निगम के जानकार बताते हैं कि पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइपलाइन में लीकेज गंदे पानी की आपूर्ति का सबसे बड़ा कारण है। इसे सुधार के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। शहर के अधिकांश हिस्सों में गंदी, बदबूदार नालियों के बीच से पेयजल की पाइललाइन गुजारी गई हैं। उचित रखरखाव नहीं होने की वजह से कई जगहों से इन पाइपलाइन में लीकेज है। वाल्व गंदे पानी के बीच स्थापित हैं। जहां हर समय गंदगी पसरी रहती है।
महापौर नीरज पाल ने कमेटी बनाई, रिपोर्ट का अतापता नहीं
कैम्प क्षेत्र में डायरिया फैलने के बाद भिलाई महापौर नीरज पाल ने जांच के नाम पर महापौर परिषद सदस्यों की एक कमेटी बनाई। इसमें निगम के अधिकारियों को भी शामिल किया। कमेटी ने 4 से 5 बार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी किया। मीडिया के सामने समस्याएं भी गिनाई गई, लेकिन रिपोर्ट का अब तक अता-पता नहीं है। डायरिया फैलने के महीनेभर बाद भी इन जिम्मेदारों ने पूरे मामले को गंभीरता से नहीं लिया। कमेटी में लक्ष्मीपति राजू, संदीप निरंकारी, केशव चौबे सहित अन्य को शामिल किया गया था।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…