• December 30, 2022

बदहाल सड़कें, बजबजाती नालियां, लीकेज वाली पेयजल पाइप लाइन, डायरिया से 3 की मौत, फिर भी सामान्य सभा में सरकार का बखान करते नजर आए ये पार्षद

बदहाल सड़कें, बजबजाती नालियां, लीकेज वाली पेयजल पाइप लाइन, डायरिया से 3 की मौत, फिर भी सामान्य सभा में सरकार का बखान करते नजर आए ये पार्षद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई शहर में इन दिनों समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। बदहाल सड़कें, बजबजाती नालियां, लीकेज वाली पेयजल पाइप लाइन यहां की पहचान बनी हुई हैं। डायरिया से महिनेभर पहले 3 लोगों की मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं फ्लाई ओवर निर्माण के दौरान उड़ती धूल और हादसों से हो रही मौतों से शहर कराह रहा है और भिलाई में इस पार्षद शहर सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धि गिनाने अपने शरीर पर बैनर टांग कर पहुंच गए। लोगों ने उनके सामने तो कुछ नहीं कहा, लेकिन पीठ पीछे पूरे समय उनका मजाक बनाते रहे।

इधर सत्ता के खिलाफ विपक्ष जोरदार हंगामे के मूड में था। बताया जा रहा है कि इसकी तैयारी भी की गई, लेकिन नजर में कुछ खास नहीं दिखा।

जानिए कौन है वह पार्षद जो शरीर पर बैनर टांग कर पहुंचा

वार्ड-7 राधिका नगर के पार्षद आदित्य सिंह हैं। वे नए अंदाज में पहुंचे। आदित्य एमआईसी भी हैं। महापौर नीरज पाल ने उन्हें शिक्षा, खेलकूद एवं कल्याण विभाग दे रखा है। वे इसी विभाग से जुड़े विकास कार्यों की फोटो और टेक्स्ट लिखा बैनर पहने हुए थे। भाजपा के पार्षदों ने इसे नौटंकी बताया। उन्होंने कहा कि आत्मानंद स्कूल में अब तक शिक्षकों की भर्ती नहीं हो पाई है, शिक्षा सत्र समाप्ति की ओर है। खेलकूद का अतापता नहीं है। राज्य की कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारी भत्ता देने का जो वायदा किया, उसे अब तक पूरा नहीं किया गया है। इधर निगम की सामान्य सभा समाचार लिखे जाने तक जारी है।


Related News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…
अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने…