• July 15, 2023

अपनी प्रतिभा के दम पर दुर्ग निगम में अलग पहचान बनाने वाले इंजीनियर भीम राव का निधन

अपनी प्रतिभा के दम पर दुर्ग निगम में अलग पहचान बनाने वाले इंजीनियर भीम राव का निधन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

अपनी प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनाने वाले दुर्ग निगम के इंजीनियर भीम राव का असमय महज 29 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका रायपुर नारायण हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार की रात करीब 10.15 बजे उन्होंने अंतिम सांसें लीं। भीम राव की छवि निगम में एक ईमानदार अधिकारी के रूप में रही, उन्हें जो भी काम दिया गया। उन्होंने पूरी ईमानदारी से किया। अमृत मिशन का काम उनकी निगरानी में हुआ, लगातार कार्य एजेंसी को नोटिस जारी कर कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने दबाव बनाया। जलकार्य में मची भर्राशाही को भी खत्म किया। गलत कामों में वे अपने अफसरों से भी भीड़ जाया करते थे। इतनी कम उम्र में निधन से सभी सकते में हैं।  उनके निधन पर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इसे दुर्ग शहर के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।

 

 


Related News

मजदूर अधिकारों के लिए सड़कों पर देश: बी.एम.एस का17 अगस्त 2026 को देशव्यापी आंदोलन

मजदूर अधिकारों के लिए सड़कों पर देश: बी.एम.एस का17 अगस्त 2026 को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   देश की आर्थिक नींव रखने और उत्पादन क्षेत्र में दिन-रात पसीना बहाने वाला…
अटल जी के विराट व्यक्तित्व से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा देश : मंत्री गजेन्द्र यादव

अटल जी के विराट व्यक्तित्व से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा देश :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर राष्ट्रवादी एवं युगद्रष्टा राजनेता, भारत रत्न…
महापौर अलका बाघमार ने नगर निगम मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, महापौर एवं आयुक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

महापौर अलका बाघमार ने नगर निगम मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, महापौर एवं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग में गौरवशाली परंपरा के अनुरूप 80वां स्वतंत्रता दिवस…