• September 9, 2023

नेवनारा के पूर्व सरपंच भीखम प्रसाद साहू ने बेमेतरा से की दावेदारी, अन्य कांग्रेस नेताओं में हड़कंप

नेवनारा के पूर्व सरपंच भीखम प्रसाद साहू ने बेमेतरा से की दावेदारी, अन्य कांग्रेस नेताओं में हड़कंप

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

नेवनारा के पूर्व सरपंच भीखम प्रसाद साहू ने बेमेतरा विधानसभा से कांग्रेस में टिकट की दावेदारी की है। इसके बाद से कांग्रेस नेताओं में हड़कंप की स्थिति है। भीखम पहले भी कांग्रेस से दावेदारी कर चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें पार्टी से टिकट नहीं मिल पाई है। इस बार उन्होंने पुन आवेदन कर पार्टी से प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की है। भीखम नेवनारा हसदा, भिंभौरी के रहने वाले हैं। लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। जमीन से जुड़े नेता हैं। पिछले कई सालों से वे पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। वे पूर्व में  ब्लाक कांग्रेस कमेटी महामंत्री बेरला, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बेमेतरा और 1988 से अब तक संगठन में विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। इसके अलावा संरक्षक, परिक्षेत्रिय साहू समाज गोड़गिरी, जिला प्रतिनिधि, तहसील साहू समाज बेरला, सलाहकार, जिला साहू समाज बेमेतरा हैं। उनकी साहू समाज, सतनामी समाज, पटेल समाज, निषाद समाज, पाल समाज एवं आदि में अच्छी पैंठ है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…