• April 2, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तिरगा पहुंचे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तिरगा पहुंचे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम तिरगा पहुंचे।

यहां उन्होंने उप-स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं तिरगा उ.मा.स्कूल में दाऊ स्व.प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमा का अनावरण किया।

दाऊ स्व. श्री प्यारेलाल बेलचंदन के नाम पर है स्कूल, गांधीवादी नेता एवं क्षेत्र के पूर्व विधायक थे दाऊ स्व. बेलचंदन।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमने चार साल में आठ मेडिकल कॉलेज खोले, डॉक्टर रहेंगे तो बेहतर इलाज भी होगा।

तारकेश्वर ने मुझे अभी धान बेचने से मिले पैसे में से मुख्यमंत्री सहायता कोष में 7000 रूपए दिए, उनको धन्यवाद देता हूं।

अब नवंबर से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की जाएगी।

हमने गौपालकों की आय में वृद्धि करने का काम किया है, साढ़े तीन लाख परिवार उससे लाभांवित हो रहे हैं।

आय कैसे बढ़ेगा हम लगातार इस पर काम कर रहे हैं। कल एक अप्रैल को मैंने नौजवानों के लिए बेरोजगारी भत्ता देने की शुरूआत की है। हम इनको प्रशिक्षण भी देंगे ताकि उनको रोजगार के अवसर मिल सके।

हमने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का काम शुरू किया है, कल से ही ये काम शुरू हुआ है। 25 मार्च को सरगांव में पोर्टल लॉन्च हुआ और एक अप्रैल से ये शुरू भी हो गया है।

मुख्यमंत्री ने यहां सामुदायिक भवन कुर्मीपारा का भूमिपूजन भी किया।

 


Related News

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…
शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों ने की शिकायत

शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए आवेदन, गांगपुर ब  जिला बेमेतरा…
कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब, मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम कुथरेल में आयोजित वार्ड स्तरीय _सभापति ट्रॉफी_ भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन…