• April 21, 2023

बेमेतरा में 13 मई को नेशनल लोकअदालत

बेमेतरा में 13 मई को नेशनल लोकअदालत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में की गई चर्चा

बेमेतरा- आगामी नेशनल लोक अदालत 13 मई 2023 के सफल आयोजन के संबंध में अध्यक्ष/जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप विजय निमोणकर द्वारा जिला न्यायाधीश विश्राम कक्ष में बेमेतरा न्यायाधीशों की बैठक ली गई। बैठक में न्यायाधीशों को राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों के मध्य प्री-सिटिंग कराकर आपसी सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु प्रोत्साहित किया एवं पूर्व में चिन्हाकित राजीनामा योग्य प्रकरणों के अतिरिक्त अन्य और राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों के मध्य प्री सिटिंग करने हेतु चर्चा की गई। साथ ही श्रीमती जसविंदर कौर अजमानी मलिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा द्वारा बैंक अधिकारी, विद्युत विभाग अधिकारी, बीएसएनएल अधिकारी, लीड बैंक तथा नगर पालिका परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित किया गया। बैठक में संबंधित विभाग से अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण के लिये उनके समय-सीमा पर प्रस्तुतीकरण पंजीयन व नोटिस तामिली पर चर्चा की गई। अधिकारियों से प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के पक्षकारों पर नोटिस की तामिली एवं उनके साथ सौहाद्रपूर्ण रूप से राजीनामा करने पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री भूपेन्द्र उपाध्याय, एसडीओ बीएसएनएल, विद्युत विभाग, एई श्रीमती पुनम महिलांगे तथा नगर पालिका परिषद राजस्व निरीक्षक श्री विनीत सिंह ठाकुर, श्री रवि श्रीवास्तव लीड बैंक अधिकारी उपस्थित थे।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर – गजेन्द्र यादव

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आज…
सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान, वृक्षारोपण और पौधा वितरण का किया गया आयोजन

सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित चंद्राकर ने शहीद रजनीकांत सिंह जी के स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर…