• April 19, 2023

धमतरी का भुरसीडोंगरी ऐसा गांव जहां हर परिवार का एक सदस्य सरकारी नौकरी में, 50 ऐसे भी हैं बड़े अफसर

धमतरी का भुरसीडोंगरी ऐसा गांव जहां हर परिवार का एक सदस्य सरकारी नौकरी में, 50 ऐसे भी हैं बड़े अफसर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

प्रदेश नहीं देश का है ये सबसे अनूठा गांव जहां जन्म लेना किस्मत की बात मानी जाती । अब इस गांव को मिला वरदान है या फिर चमत्कार ही कहे, लेकिन हकीकत तो यही है कि इस गांव के हर घर में एक व्यक्ति सरकारी साहब है। महज 425 परिवार वाले इस गांव के हर घर से एक या दो लोग या तो सरकारी अफसर है या फिर सरकारी कर्मचारी, जो इस गांव की पहचान है और पूरे इलाके में इस गांव का एक अलग ही रूतबा है।

हम बात कर रहे है जिले के सिहावा अंचल मे बसा हुआ गांव भुरसीडोंगरी का जिसे घोर नक्सल प्रभावित गांव माना जाता है। दरअसल, नगरी सिहावा का ये आदिवासी इलाका है जहां सबसे ज्यादा गरीब तबके के लोग रहते है और ज्यादातर लोग रोजी मजदूरी कर अपना गुजर बसर करते है। ऐसे में इलाके के भुरसीडोगरी गांव पूरे जिले और देश के लिये एक मिशाल है। जो ऐसे क्षेत्र में बसे होने के बाद भी शिक्षा से नाता नहीं तोडा और ज्ञान का दिपक जलाकर अपने जीवन में उजाला भर रहे हैं। अब जरा नौकरी के आंकड़ों पर गौर फरमाईये.. इस गांव में अगर प्राचार्य, हेडमास्टर या फिर शिक्षक की बात करें तो उनकी संख्या 297 हैं, वही 106 लोग ऐसे हैं जो पुलिस विभाग में अपनी सेवा दे रहे हैं।

इस गांव के 50 ऐसे लोग हैं जो प्रदेश में शीर्ष पदों पर बैठे हैं, जो या तो अपर कलेक्टर, कोई प्रचार्य या फिर सेना में है। इस गांव के ज्यादातर लोग या तो शिक्षा विभाग में हैं या फिर सेना में और गांव के सभी नौकरीपेशा लोग गांव मे कम से कम एक बार दिवाली के त्योहार पर जरूर आते है। वे भले ही देश के कोई भी कोने में हो। बहरहाल इस गांव से दूसरे गांव को सीख लेना चाहिए, जिसने शिक्षा का अलख जगा कर पूरे देश के सामने एक नई मिशाल पेश की है। गांव की इस खासियत को लेकर हर कोई तारिफ करते नहीं थक रहे है


Related News

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर – गजेन्द्र यादव

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आज…
सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान, वृक्षारोपण और पौधा वितरण का किया गया आयोजन

सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित चंद्राकर ने शहीद रजनीकांत सिंह जी के स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर…