• May 10, 2023

2000 करोड़ रु. का शराब महाघोटाला करने वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ दुर्ग जिला भाजपा का महाधरना

2000 करोड़ रु. का शराब महाघोटाला करने वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ दुर्ग जिला भाजपा का महाधरना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

2000 करोड़ रु. का शराब महाघोटाला करने वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ दुर्ग जिला भाजपा का महाधरना

दुर्ग। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विवेचना के दौरान प्रदेश कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नजदीकी समर्थक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से 2000 करोड़ रुपए का शराब महाघोटाला उजागर हुआ है। जिला महामंत्री ललित चंद्राकर एवं सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि वृहत पैमाने पर हुए इस भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने जिला स्तर पर प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसी तारतम्य में दुर्ग जिला भाजपा संगठन द्वारा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में दिनांक 11 मई 2023, गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे से दुर्ग संभाग कार्यालय, हिंदी भवन के सामने महाधरना किया जाएगा, इस महाधरना कार्यक्रम में दुर्ग जिले के सभी 13 मंडलों के बूथ स्तर से लेकर तमाम वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल होंगे।

 


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…