• February 10, 2023

भाजपाई करेंगे वोरा निवास का घेराव

भाजपाई करेंगे वोरा निवास का घेराव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भाजपा ने 15 फरवरी को विधायक अरुण वोरा के निवास का घेराव करने का ऐलान किया है। भाजपा नेताओं ने बयान जारी कर कहा है कि भूपेश बघेल सरकार द्वारा गरीबों के पक्के मकान बनने से रोकने के मुद्दे को लेकर भाजपा लगातार आक्रमक प्रदर्शन कर रही है। केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा राज्य सरकार को मकान बनाने लक्ष्य दिया गया लेकिन छत्तीसगढ़ में लाखों गरीबों के मकान नहीं बनाए गए। इसके विरोध में भाजपा का चरणबद्ध आंदोलन चल रहा है।

शहर के सभी मंडलों में पदयात्रा निकालने के बाद भाजपा पार्षद दल व भाजपा संगठन अब 15 फरवरी को मोर मकान मोर आवास व गरीबों को पट्टा न मिलने सहित अन्य मुद्दों को लेकर विधायक निवास का घेराव किया जाएगा। शहर विधायक अरुण वोरा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। जिला भाजपा संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल द्वारा शहर के सभी प्रमुख पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षो की बैठक लेकर दुर्ग विधायक अरुण वोरा व महापौर के खिलाफ जनहित के मुद्दे को लेकर आक्रमक लड़ाई लड़ने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, विनायक नातू, राजेंद्र पाध्ये, अल्का बाघमार, आशीष निमजे, विनोदअरोड़ा, नीलेश अग्रवाल, दिनेश देवांगन, राजा महोबिया, मनोज सोनी, मदन वढाई, रजनीश श्रीवास्तव, नारायण दत्त तिवारी, गजेंद्र यादव, विनायक ताम्रकार, दीपक चोपड़ा, डॉ. सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, विजय ताम्रकार सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…