• August 5, 2023

घोषणा पत्र एवं आरोप पत्र समितियों का दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने जिला एवं विधानसभा स्तर पर किया गठन

घोषणा पत्र एवं आरोप पत्र समितियों का दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने जिला एवं विधानसभा स्तर पर किया गठन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा द्वारा जिला घोषणापत्र समिति के संयोजक के रूप में श्रीमती रमशिला साहू (पूर्व मंत्री) और सदस्य के रूप में डोमनलाल कोर्सेवाड़ा (पूर्व विधायक) एवं प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ राहुल गुलाटी की नियुक्ति की गई तथा जिला आरोप पत्र समिति का संयोजक संतोष सोनी और सदस्य चतुर्भुज राठी एवं मुरली सचदेव को बनाया गया है।

विधानसभा स्तरीय घोषणापत्र समितियों में पाटन विधानसभा घोषणा पत्र समिति के संयोजक पोषुराम निर्मलकर, होरी लाल देवांगन एवं अवधेश शुक्ला को नियुक्त किया गया है। 63- दुर्ग ग्रामीण विधानसभा घोषणा पत्र समिति का संयोजक श्रीमती माया बेलचंदन, सदस्य तीरथ यादव और मुकेश बेलचंदन को बनाया गया है। 64- दुर्ग शहर विधानसभा घोषणा पत्र समिति में संयोजक मनोज अग्रवाल, सदस्य अजय वर्मा, अरुण सिंह को रखा गया है। 67- अहिवारा विधानसभा घोषणा पत्र समिति में संयोजक रविशंकर सिंह, सदस्य नटवर ताम्रकार, चंद्रकला मनहर रहेंगे। 68- साजा विधानसभा घोषणा पत्र समिति संयोजक के रूप में जय सिंह राजपूत, सदस्य के रूप में पवन शर्मा, रमन यादव को बनाया गया है।

विधानसभा स्तरीय आरोप पत्र समितियों में 62- पाटन विधानसभा आरोप पत्र समिति के संयोजक शरद बघेल, रूप सिन्हा, दिनेश साहू, सुरेन्द्र साहू को नियुक्त किया गया है, इसी प्रकार 63- दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में आरोप पत्र समिति संयोजक रोहित साहू, माधव देशमुख, मनोहर देवांगन, लक्ष्मीनारायण साहू को बनाया गया है। 64- दुर्ग शहर विधानसभा आरोप पत्र समिति संयोजक शिव चन्द्राकर, सदस्य उषा टावरी, गजेंद्र यादव, दिनेश देवांगन, 67- अहिवारा विधानसभा आरोप पत्र समिति संयोजक सांवला राम डाहरे, सदस्य अमिता बंजारे, के के खेलवार को रखा गया है और 68- साजा विधानसभा क्षेत्र के लिए आरोप पत्र समिति संयोजक लाभचंद बाफना, बृजेन्द्र दानी, जितेन्द्र साहू, दिलीप गुप्ता रहेंगे।


Related News

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने बुधवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा का औचक…
सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा विभाग ने 96 शिकायतों का किया समयबद्ध निराकरण, नागरिकों ने राज्य सरकार के प्रति जताया आभार

सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के…
नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार जुर्माना और 3 साल तक की सजा का प्रावधान

नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिला प्रशासन एवं जिला परिवहन विभाग ने जिले के नागरिकों, विशेषकर…