• April 22, 2023

मित्रों के सहयोग से टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार बांटा,

मित्रों के सहयोग से टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार बांटा,

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

जिला अस्पताल में क्षय रोग के मरीजों को पौष्टिक आहार वितरण किया गया। बीजेपी नेता संतोष सोनी ने बताया कि प्रिय मित्र एवं वरिष्ठ पार्षद  शिवेंद्र सिंह परिहार जी ने फोन किया कि जिला अस्पताल दुर्ग के क्षय रोग विभाग प्रमुख डॉ अनिल शुक्ला जी के आह्वान पर क्षय रोग के भर्ती मरीजों को छः माह तक प्रति माह 250 रु ( 1500 रु छः माह ) का पौष्टिक आहार देने के लिए एक ग्रुप बना रहे हैं, मुझे बहुत अच्छा कार्य लगा और मैंने तुरंत हामी भर दी इस नेक कार्य में शामिल होने की और सुबह सुबह पहुंच गए जिला अस्पताल – वहां जाकर सुखद आश्चर्य के साथ आदरणीय नगर कार्यवाह (आरएसएस ) महेश यादव जी, प्रसिद्ध व्यवसायी लोकेश सोलंकी जी – सुनील अग्रवाल जी, संजय रूंगटा जी, जितेंद्र सिंह जी जैसे इष्ट मित्रों को पाकर मन प्रफुल्लित हो गया !

डॉ शुक्ला जी से चर्चा के दौरान पता चला कि ऐसे 400 क्षय रोगी BPL कार्डधारी मरीज दुर्ग जिला में हैं जिन्हें पौष्टिक खाद्य सामग्री जैसे चना, मूंगफली, गुड़ व सोयाबीन आदि की अत्यंत आवश्यकता है – यह जानकर समझ मे आया कि मात्र 25 मरीजों को सामग्री वितरण करने बस से काम नहीं चलेगा तो फिर क्या था हम सब उत्साही जनों ने पूरे 400 मरीजों को पौष्टिक खाद्य सामग्री की व्यवस्था करने का त्वरित निर्णय लिया और शिवेंद्र भाई से शुरू हुए इस कारवें को आगे अन्य मित्रों तक ले जाने का बीड़ा उठा लिया है।


Related News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…
सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान कर दिया मानवता और समाजसेवा का प्रेरणादायक संदेश

सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर श्री धीरज…