• August 30, 2023

दुर्ग बीजेपी में लीलावती हेमचंद यादव को टिकट दिए जाने की खबर के बाद नया बखेड़ा, वोरा को वाक ओवर दिया जाना माना जा रहा

दुर्ग बीजेपी में लीलावती हेमचंद यादव को टिकट दिए जाने की खबर के बाद नया बखेड़ा, वोरा को वाक ओवर दिया जाना माना जा रहा

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग शहर में भाजपा से प्रत्याशी चयन को लेकर नया बखेड़ा सामने आया है। इस बार नाम लीलावती हेमचंद यादव का नाम आगे किए जाने के बाद कार्यकताओं में नाराजगी बढ़ी है। इसे वर्तमान कांग्रेस विधायक अरुण वोरा को वाक ओवर दिया जाने जैसा माना जा रहा है। पूर्व मंत्री हेमचंद यादव की पत्नी कभी घर से नहीं निकलीं। उनका अपना कोई राजनीति आधार नहीं है। वे ठीक से लोगों से बात तक नहीं कर सकतीं। इसकी अलावा बुजुर्ग भी हैं। ऐसे में उन्हें टिकट देने से पार्टी को नुकसान हो सकता है। वोरा एक मजबूत उम्मीदवार हैं। उनके सामने लीलावती का चुनाव में टिक  पाना असम्भव माना जा रहा है। इधर पार्टी कुछ नेता मानवीय दृष्टिकोण से मिलने की बात कहकर नाम आगे बढ़ा रहे हैं। देखना यह है कि पार्टी हाई कमान इस पर क्या निर्णय लेती है। खबर है कि पार्टी हाई कमान से उनके बारे में पूरी जानकारी मांगे जाने के बाद ये हलचल तेज हुई है। वहीं उनके बेटे जीत यादव भी दुर्ग विधानसभा से दावेदारी कर चुके हैं। दोनों में से किसी को भी टिकट दिए जाने की स्थिति में पार्टी को काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। इधर पिछले शनिवार को दुर्ग में खूबचंद पारख को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया था। उन्होंने टिकट के संभावित दावेदारों से बात की। करीब 51 ने अपनी दावेदारी पेश की। इनमे लीलावती का नाम नहीं था। अचानक नाम आने से पार्टी कार्यकर्ताओं में निराशा छा गई है। इधर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज या कल में संभव हैं। 22 सीटों पर अपना उम्मीदवार तय करने के बाद अब दूसरे फेस में छत्तीसगढ़ के 31 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार तय होने है। इसके आधार पर दूसरी लिस्ट जारी होनी है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर पहले ही पार्टी में अंतरकलह बढ़ा दिया है। पार्टी ने अब तक जहां सब कुछ ठीक चल रहा था। भाजपा चुनाव में अच्छी स्थिती में नजर आ रही थी, टिकट की घोषणा के बाद स्थिति खराब नजर आने लगी है।

जिले की बाकी सीटों पर भी नजर

जिले की बाकी विधानसभा सीटों पर भी टिकट के दावेदारों की फेहरिस्त लंबी है। इन सबके बीच भिलाई से प्रेम प्रकाश पांडे की टिकट पक्की मानी जा रही है। वैशाली नगर से सरोज पांडेय को चुनाव लड़ाए जाने पर विचार चल रहा है। इसी प्रकार अहिवारा से डोमनलाल कोरसेवाड़ा को उतारा जा सकता है। दुर्ग ग्रामीण से ललित चंद्राकर और माया बेलचंदन के नाम पर विचार हो रहा है। पाटन से विजय बघेल को पहले ही उम्मीदवार बनाया जा चुका है।


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…