• September 23, 2023

स्वराज का नारा देने वाले स्वामी दयानंद सरस्वती की तस्वीर के तिरस्कार से पूर्व छात्रों में नाराजगी

स्वराज का नारा देने वाले स्वामी दयानंद सरस्वती की तस्वीर के तिरस्कार से पूर्व छात्रों में नाराजगी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। आर्य समाज के संस्थापक और स्वराज का नारा देने वाले स्वामी दयानंद सरस्वती की तस्वीर डी ए वी मॉडल स्कूल आर्य नगर दुर्ग के पीछे कचरे के ढेर में पायी गई। आसपास रहने वाले विद्यालय के पूर्व छात्रों ने जब ये दृश्य देखा तो उन्होंने इसे एक गंभीर लापरवाही मानकर स्कूल प्रबंधन समिति के समक्ष नाराजगी व्यक्त की और स्कूल प्रबंधन समिति की निंदा करते हुए कहा कि यह कृत्य स्कूल के ही किसी स्टाफ द्वारा किया गया है। आर्य समाज की नींव रखने वाले स्वामी दयानंद सरस्वती की तस्वीर स्कूल के पीछे कचरे में पाया जाना आर्य समाज तथा स्कूल प्रबंधन समिति की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े करता है। पूर्व छात्रों ने स्वामी दयानंद सरस्वती की तस्वीर को स्कूल प्रबंधन समिति को सौंपते हुए पुनः ससम्मान विद्यालय में लगाने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की घटना होने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज कराया जायेगा।

इस दौरान स्कूल के पूर्व छात्र दीपकराज पाध्ये, शिवमजीत सिंह, सत्यजीत सिंह, विक्रम शर्मा, दीपांकर चक्रवर्ती, सुरेश कुमार ठाकुर, त्रिलोकी गुप्ता, जगजीत भाटिया, चिनय कानानी, मेहुल कानानी, परवेज खान, दीपक सचदेव, प्रशांत पालीवाल, संदीप पटेल उपस्थित रहे।


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…