• January 5, 2023

राज्य की कांग्रेस सरकार के संरक्षण में हो रहा आदिवासी समाज का धर्मांतरण- जितेन्द्र वर्मा

राज्य की कांग्रेस सरकार के संरक्षण में हो रहा आदिवासी समाज का धर्मांतरण- जितेन्द्र वर्मा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नारायणपुर जिले में धर्मांतरण के प्रतिक्रिया स्वरूप हुई घटना को सर्व आदिवासी समाज की भावनाओं का प्रकटीकरण करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने इसके लिए प्रदेश के कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के अस्तित्व में आने के बाद से धर्मांतरण करवाने वाले तत्वों का मनोबल बेहद बढ़ गया है, इसी कारण आदिवासियों का धर्मांतरण चरम सीमा पर पहुंच गया है, ऐसे में आदिवासी इलाकों में वर्ग संघर्ष और आक्रोश की स्थिति बनना स्वाभाविक है। भूपेश सरकार धर्मांतरण करने वालो को सरंक्षण दे रही है जिसके परिणामस्वरुप बडी संख्या में आदिवासी समाज के भोले भाले मासूम लोगों को गुमराह करके धर्मान्तरित किया जा रहा है। धर्मांतरण के माध्यम से छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति को नष्ट करने का अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र चल रहा है। धर्मांतरण के माध्यम से राष्ट्रांतरण सरकारी संरक्षण में चल रहा है।

जितेंद्र वर्मा ने कहा कि धर्मांतरण के माध्यम से भूपेश सरकार में आदिवासियों को प्रताड़ित होना पड़ रहा है। आदिवासी समाज अपने अस्तित्व, अस्मिता व स्वाभिमान को लेकर सड़क की लड़ाई लड़ने मजबूर हो गया है, इसकी सारी जिम्मेदारी भूपेश सरकार पर है।


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…