• November 6, 2023

कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा, जनता समझ चुकी है ; जितेंद्र वर्मा

कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा, जनता समझ चुकी है ; जितेंद्र वर्मा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। कांग्रेस का यह घोषणा पत्र वास्तव में ठगी पत्र है। पिछले घोषणा पत्र की 70 फीसदी से भी अधिक घोषणाओं को कांग्रेस ने पूरा नहीं किया है। यहां तक कि उसकी चर्चा भी इस नए घोषणापत्र में नहीं की है। कांग्रेस अपने वादे से हमेशा मुकरती रही और कहती रही कि हमने तो ऐसा कोई वादा किया ही नहीं है। ऐसे लोगों का कोई भरोसा नहीं है।

श्री वर्मा ने कहा कि पिछली बार महतारी सम्मान राशि 500 रूपए देने का वादा था, लेकिन किसी को दिया नहीं। वर्तमान के कांग्रेस घोषणापत्र में महिलाओं के लिए कुछ भी व्यवस्था नहीं है। भारतीय जनता पार्टी 12 हजार रूपए महिलाओं को हर वर्ष देगी और अपने 5 साल के कार्यकाल में पूरे 60 हजार रूपए प्रदेश की महिलाओं को भाजपा देने वाली है। भाजपा 500 रूपए में प्रदेश की महिलाओं को सिलेंडर देने वाली है।

जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि पिछली बार प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का वादा करने वालों के मुंह में अब ताला लगा हुआ है चूंकि यह घोषणा पत्र अकबर ने बनाया है तो उनसे उम्मीद भी नहीं थी कि वह रामलला के दर्शन कराएंगे। भारतीय जनता पार्टी ही रामलला का दर्शन कराएगी। कांग्रेस की घोषणा पत्र ने यह प्रमाणित कर दिया है कि कांग्रेस की एक बहुत बड़ी हार होने जा रही है और कांग्रेस के घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ के किसी प्रकार विकास का कोई रोडमैप नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं के लिए सब्सिडी का ऐलान किया है ऋणमुक्त ब्याज की बात कही है। जबकि कांग्रेस की घोषणा पत्र में युवाओं के लिए कुछ भी नहीं है महिलाओं के लिए भी कुछ भी नहीं है।

जितेन्द्र वर्मा ने आगे कहा के भाजपा ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 प्रति मानक बोरा भुगतान करने की घोषणा की है इसके साथ-साथ चरण पादुका एवं अन्य योजनाएं भी लागू करेगी। यह भी कांग्रेस से बेहतर एक रोड मैप है। भाजपा ने अस्पताल बनाने की बात कही है, वहीं कांग्रेस ने इस पर भी कोई रोड मैप नहीं बनाया। भाजपा विकास का एक पूरा खाका तैयार कर घोषणा पत्र लेकर आई है जबकि कांग्रेस के घोषणा पत्र में कुछ ऐसी घोषणाएं है जो पिछली बार थी, और आज तक पूरी नहीं हो पाई।


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…