• February 17, 2024

राम जन्मोत्सव समिति में नई नियुक्तियां, मदन सेन बने जिलाध्यक्ष, शीला बाघमारे महिला शाखा अध्यक्ष

राम जन्मोत्सव समिति में नई नियुक्तियां, मदन सेन बने जिलाध्यक्ष, शीला बाघमारे महिला शाखा अध्यक्ष

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई नगर। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के प्रदेश अध्यक्ष रमेश माने एवं प्रदेश महामंत्री बुद्धन ठाकुर की अनुमति से कोर ग्रुप की सहमति तथा युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय की अनुशंसा से समिति के अहम पदों पर नए सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इसमें जिलाध्यक्ष के साथ ही महिला शाखा अध्यक्ष एवं युवा शाखा के महामंत्री व प्रखण्ड में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि सनातन धर्म के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रामभक्त सदैव पूरी श्रद्धा के साथ कार्य कर रहे हैं। समिति के विस्तार एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के मद्देनजर समिति में अहम पदों पर नियुक्तियां की जा रही है जिसके तहत प्रवीण पाण्डेय प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, विष्णु पाठक, रविन्द्र भगत, योगेन्द्र पाण्डेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मुरलीधर अग्रवााल को मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इसी क्रम में मदन सेन को जिलाध्यक्ष, बसंत प्रधान, जोगिंदर शर्मा व अरविंद वर्मा को महामंत्री एवं दिलीप केशरवानी को जिला सह-कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष पद पर कुलेश्वर प्रसाद साहू, केम्प प्रखण्ड अध्यक्ष गिरगेश पाण्डेय एवं मुकेश पाण्डेय को रिसाली का प्रभारी नियुक्त कियाा गया है।

महिला शाखा अध्यक्ष और युवा शाखा महामंत्री की हुई नियुक्ति
श्री पाण्डेय ने बताया कि समिति की महिला शाखा अध्यक्ष के रूप में श्रीमती शीला बाघमारे एवं महामंत्री पद पर मेघा कौर व गीतांजलि की नियुक्ति की गई है। वहीं युवा शाखा महामंत्री पद पर सागर शुक्ला, प्रकाश यादव, अंजय पाण्डेय व कन्हैया की नियुक्ति की गई है। समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी से समिति की रीति- नीति के अनुरूप कार्य करने एवं धर्म रक्षा, जनजागरण सहित सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के प्रति समर्पित होकर कार्य करने आव्हान किया। श्री पाण्डेय ने कहा कि समिति के विस्तार के क्रम में आगे भी और पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।


Related News

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की कलेक्टर ने की समीक्षा

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की कलेक्टर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज   धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में समर्थन…
ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, खेती की आमदनी से घर बनाने का सपना संजो रहे किसान इलोक राम साहू

ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, खेती की आमदनी से घर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। शासन की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए आर्थिक…
आईटीआई मेघा के प्रशिक्षणार्थियों का औद्योगिक प्रशिक्षण, इलेक्ट्रिशियन एवं सोलर टेक्नीशियन ट्रेड के युवाओं को मिलेगा 150-150 घंटे का व्यावहारिक प्रशिक्षण

आईटीआई मेघा के प्रशिक्षणार्थियों का औद्योगिक प्रशिक्षण, इलेक्ट्रिशियन एवं सोलर टेक्नीशियन ट्रेड…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। जिले के युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी रूप से…