• June 17, 2023

गजेंद्र यादव के जन्मदिन पर पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेता, विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज

गजेंद्र यादव के जन्मदिन पर पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेता, विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गजेन्द्र यादव के जन्म दिवस पर गुरुवार को शिवनाथ नदी रोड स्थित पंचवटी में आयोजित समारोह में भारी तादात में पार्टी के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे। परिणाम स्वरूप शाम से लेकर देर रात तक श्री यादव को बधाई व शुभकामनाएं देने का दौर चलता रहा।
उल्लेखनीय है कि पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गजेन्द्र यादव लगभग तीन दशक से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय है। 1996 में उन्होंने भाजपा में वार्ड अध्यक्ष के रूप में राजनैतिक जीवन का सफर शुरू किया। इसके बाद सन 2000 से 2005 तक कचहरी वार्ड से पार्षद रहे। इसके बाद संगठन में विभिन्न पदों की जिम्मेदारी संभाली। श्री यादव पार्टी में जिला उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री भी रहे। भाजपा के शासन काल में स्काउट गाईड के चेयरमेन रहे और जम्बूरी का शानदार आयोजन कर पूरे प्रदेश में ख्याति बटोरी, यहां यह कहा जाना अतिशयोक्ति पूर्ण नहीं होगा कि श्री यादव ने प्रदेश की जनता को स्काउट गाईड की कार्य प्रणाली की पहचान कराई। इसेस पहले लोग स्काउट गाइड की कार्यशैली से अनभिज्ञ थे। श्री यादव व्यक्तिगत रूप से सहज, सरल, विनम्र व बेहद व्यवहार कुशल नता है। पार्टी में हर वरिष्ठ नेताओं को पूरा सम्मान देते हैं और हम उम्र के लोगों में मिलनसार है। लोगों से सतत संपर्क रखने के साथ उनके सुख दुख में बराबर शामिल होते हैं और हर संभव लोगों की मदद करने में भी सदैव आगे रहते हैं। कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने व्यवहार का एक मजबूत सेतु बना रखा है। श्री यादव अपने समाज के अतिरिक्त दीगर समाजों में भी लोकप्रिय है। इसी कारण उनके जन्म दिन समारोह में अप्रत्याशित रूप से भारी संख्या में भाजपाई पहुंचे। नेता पदाधिकारी कार्यकर्ता के साथ आम लोग भी शामिल हुए। श्री यादव के जन्मदिन के समारोह में पूर्व मंत्री स्व. हेमचंद यादव के चुनाव में काम करने वाले जमीनी कार्यकर्ताओं की भी भारी उपस्थिति देखने मिली। पार्टी के संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठ का हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिखलाई पड़ा। समारोह में मौजूद कई लोगों का कहना था कि श्री यादव अगले विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए तुरूप का इक्का साबित हो सकते हैं। श्री यादाव पिछड़ा वर्ग से आते हैं और आरएसएस के पूर्व सर संघ संचालक बिसराराम यादव के पुत्र है। श्री यादव को अलगे विधानसभा के चुनाव में भाजपा से प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है। जन्म दिवस के अवसर पर जुटी भीड़ से यह स्पष्ट हो गया है कि श्री यादव जनाधार वाले एक मजबूत नेता बन गए है।


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…