• March 7, 2024

देश के प्रधानमंत्री महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रहे: पांडेय

देश के प्रधानमंत्री महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रहे: पांडेय

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई नगर।

भिलाईनगर विधानसभा अंतर्गत सेक्टर -10 गुण्डिचा मण्डप में आज ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय मातृशक्तियों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना। इस दौरान श्री पाण्डेय ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उज्जवला योजना जैसी विभिन्न योजनाए प्रारंभ की है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास बीजेपी सरकार द्वारा किया जा रहा है। यहां पिछली सरकारों में महिलाओं की सुरक्षा नहीं हो पाती थी वहीं भाजपा के सरकार में महिलाओं को रोजगार और समृद्ध बनाने का कार्य अवसर दिया गया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से ही नारियों का सम्मान हो रहा है। वेदों में भी कहा गया है जहाँ नरियों की पूजा होती है वहाँ भगवान का वास होता है। मनोकामना की पूर्ति के लिए नारी शक्तियों की आराधना की जाती है। जैसे शक्ति प्राप्त करने के लिए माँ दुर्गा, वैभव- धन सम्पदा के लिए माता लक्ष्मी और ज्ञान की प्राप्ति के लिए माता सरस्वती की आराधना की जाती है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय दानी, श्रीमती तुलसी साहू, गोल्डी सोनी, बी. पद्मनाभम, करण कन्नौजिया, सविता नाहक, शाहिदा परवीन, ज्योति साहू, तिलकराज यादव, के गणपति, जोनाथन जोना, राहुल भोंसले, सीमा तिवारी, रोहित तिवारी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…