• March 18, 2024

भूपेश का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका, बौखलाहट में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं : गजेंद्र यादव

भूपेश का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका, बौखलाहट में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं : गजेंद्र यादव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने महादेव सट्टा एप्प घोटाला मामले में फंसे छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के उन आरोपों को अशोभनीय बताया है, जिसमें एफआईआर के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य की भाजपा सरकार का हाथ होना गया था। विधायक गजेन्द्र यादव ने इन आरोपों को चोर की दाढ़ी में तिनका निरुपित करते हुए कहा कि महादेव सट्टा एप्प घोटाला का यह मामला पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल का है। एजेंसी द्वारा मामले की जांच कर आरोप तय किए गए है। वर्तमान में आचार संहिता प्रभावशील है। ऐसी स्थिति में प्रशासनिक अधिकारी सर्वेसर्वा होते है। किसी भी फैसले पर राज्य सरकार का हस्तक्षेप नहीं होता है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को न्यायिक प्रक्रिया का सामना और सम्मान करना चाहिए, लेकिन वे एफआईआर से तिलमिला गए और अनाप-शनाप राजनीतिक बयानबाजी व आरोप लगा रहे है। जिसका उन्हें कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। मीडिया से चर्चा करते हुए सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि ईओडब्ल्यू की यह कार्यवाही न ही लोकसभा चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से और न ही राजनीतिक द्वेषवश की गई है। महादेव सट्टा एप्प मामले की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल के समय से जांच चल रही थी। जांच पूर्ण होने पर एफआईआर की गई है। दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा है कि राज्य की भाजपा सरकार मोदी की गारंटी को पूरा करने में व्यस्त है। राज्य में कांग्रेस के पतन के साथ सुशासन लौट आया है। कानून भी अपना काम कर रहा है। धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और जालसाजी करने वालों की अब खैर नहीं है। विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि दुर्ग शहर में विकास कार्यों की शुरुआत हो गई है। शहर में आज तक जो कार्य नहीं हुए थे, उन कार्यों के लिए मंजूरी मिल गई है। जिसका सर्व वर्ग को लाभ मिलेगा। मीडिया से चर्चा के दौरान जिला भाजपा महामंत्री सुरेन्द्र कौशिक, उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राजा महोबिया भी मौजूद थे।


Related News

जिला पंचायत सीईओ सुश्री प्रेमलता पद्माकर ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 29 आवेदन प्राप्त

जिला पंचायत सीईओ सुश्री प्रेमलता पद्माकर ने जनदर्शन में सुनी आमजन की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के…
विश्व आदिवासी दिवस पर जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए विधिक जागरूकता शिविर

विश्व आदिवासी दिवस पर जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए विधिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   *बेमेतरा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,…
उच्च शिक्षण संस्थानों के ईएलसी नोडल अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

उच्च शिक्षण संस्थानों के ईएलसी नोडल अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। स्वीप कार्ययोजना के तहत मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने तथा युवाओं को…