• March 21, 2024

शोकाकुल परिवार से मिले विधायक गजेंद्र यादव

शोकाकुल परिवार से मिले विधायक गजेंद्र यादव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। बिजली करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के दो व्यक्तियों की मौत हो गई। गंजपारा के सोनकर परिवार में हुए दुःखद घटना के बाद विधायक गजेंद्र यादव आज मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बँधाया, बिजली करेंट की घटना में परिवार के बहू मंजू सोनकर एवं ससुर शेखर सोनकर की मौत होने से परिवार पर दुःख का पहाड़ सा टूट गया। विधायक ने परिजन से कहा की इस दुःख की घड़ी में हम सब साथ है।
विधायक गजेंद्र यादव ने कहा की बिजली करंट लगने से एक ही परिवार के दो व्यक्तियों के निधन सुनकर मन व्यथित हुआ। शोकाकुल परिवार के गंजपारा स्थित निवास पहुंचकर परिजन से मुलाकात कर शोक सांत्वना व्यक्त किया। परिजनों ने बताया की मृतक शेखर सोनकर ही घर के आधार थे, उन्ही के कमाई से परिवार का खर्च चल रहा था, उनके आर्थिक स्थिति को देखते हुए दशगात्र कार्यक्रम के लिए अपनी ओर से आर्थिक सहायता दिया। घटना में मृतका मंजू के दो छोटे बच्चे है उनका भविष्य अच्छा रहे इसके लिए राज्य शासन की ओर मुआवजा दिलाने हेतु शीघ्र ही प्रकरण तैयार करने विभागीय अधिकारीयों को निर्देश दिया। इस दुःख की घड़ी में ईश्वर सोनकर परिवार को संबल प्रदान करे।


Related News

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने ली बैंकर्स की समीक्षा बैठक, 15 दिवस के भीतर लंबित प्रकरणों के निराकरण का आश्वासन

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा आज निगम कार्यालय…
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : दिनेश देवांगन

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   मरोदा/पुरैना। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक वार्ड क्रमांक-13 स्थित…
आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए शामिल

आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुंभ मंडल की बैठक संपन्न भारतीय जनता पार्टी अंडा-निकुंभ मंडल की…