• March 24, 2024

विधायक गजेंद्र यादव का भूपेश बघेल से बड़ा सवाल

विधायक गजेंद्र यादव का भूपेश बघेल से बड़ा सवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग शहर विधानसभा के विधायक गजेंद्र यादव ने कहा है कि चुनाव में कांग्रेस की खस्ता हालत और संगठन में हो रहे अपने विरोध से पूर्व मुख्यमंत्री इतने विचलित हो चले हैं कि अब वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ‘स्लीपर सेल’ बताकर खुलेआम अपमानित कर रहे हैं। श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने जो कुछ भी अपने कार्यकर्ताओं के बारे में कहा है, वह कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र और कार्यकर्ताओं के प्रति कांग्रेस नेताओं के आचरण का परिचायक है।

दुर्ग शहर विधानसभा विधायक श्री यादव ने कहा कि ‘स्लीपर सेल’ शब्द का प्रयोग आतंकवादी संस्थाओं से जुड़े लोगों के लिए किया जाता है। अब बघेल को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह क्या कांग्रेस को आतंकी संगठन मानते हैं? श्री कश्यप ने कहा कि अफजल गुरु को ‘जी’ कहकर संबोधित करने वाले, आतंकवादियों का साथ खड़े दिखाई देने वाले कांग्रेस के नेता अब अपने कार्यकर्ताओं को भी उसी प्रकार स्लीपर सेल की संज्ञा दे रहे हैं, यह बड़ा दुर्भाग्य है। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल बताकर अपनी उस खीझ को जगजाहिर किया है, जो राजनांदगाँव के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र दाऊ वैष्णव से खरी-खोटी सुनने और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री अरुण सिसौदिया द्वारा कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल वर्मा पर प्रदेश कांग्रेस के फंड में 5.89 करोड़ रुपए के घपले का आरोप लगाने से उपजी है, जिसमें कांग्रेस संगठन के भीतर चल रही आर्थिक अनियमितताओं के छींटे बघेल पर भी पड़ते नजर आ रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि सरकार में रहते कार्यकर्ताओं की घोर उपेक्षा करके भ्रष्टाचार में मशगूल रहे पूर्व मुख्यमंत्री बघेल पार्टी में भी चल रहे घपलों से वाकिफ थे और अब जबकि सारा सच सामने आ रहा है तो बौखलाए पूर्व मुख्यमंत्री बघेल अपने ही कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल बताकर अपमानित कर रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी में ही संभव भी हो सकता है। कहीं-न-कहीं से आतंकवादियों के साथ उनका संबंध हो सकता है और उन संबंधों के आधार पर अपने रिश्ते को निभाते हुए वह अपने ही कार्यकर्ताओं को भी स्लीपर सेल की संज्ञा दे रहे हैं।

दुर्ग शहर विधानसभा विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल की राजनीतिक हस्ती अब गर्दिश में जा चुकी है और इसका ताजा प्रमाण यह है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने केजरीवाल के बचाव में बयान दिया, लेकिन कभी ‘खानदान की आँखों के तारे’ रहे भूपेश बघेल पर महादेव एप मामले में अपराध दर्ज होने पर किनारा कर लिया। स्पष्ट है, बघेल को कांग्रेस नेतृत्व दोषी मान बैठा है। हालत तो यह है कि कांग्रेस प्रत्याशी तक उन्हें अपने क्षेत्र में चुनावी सभाओं के लिए बुलाने से भी कतरा रहे हैं। बघेल की विचलित मनोदशा की वजह यही है कि एक तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता मुँह फेर रहे हैं तो दूसरी तरफ शीर्ष नेतृत्व कन्नी काट रहा है। सवाल अब यह है कि क्या भूपेश पर इतना ही भरोसा था? श्री यादव ने कहा कि बेमेतरा में बंगाल के रोहिंग्याओं को किसान बताकर किसान सम्मान निधि का पैसा दिलवाकर बघेल ने फर्जीवाड़ा किया और करीब करोड़ों रु. इन खातों मे भेजा।


Related News

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक से हिंदी भवन तक जलभराव स्थिति का महापौर एवं कमिश्नर ने लिया जायजा

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में…
सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण

सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा सेतु…
सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिका हैं मितानिन बहनें

सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज मरोदा…