• April 3, 2024

परपोड़ी में जनसभा, भाजपा ने भरी हुंकार, सीएम साय ने कहा- कांग्रेस ने 5 साल में सिर्फ घोटाले किए

परपोड़ी में जनसभा, भाजपा ने भरी हुंकार, सीएम साय ने कहा- कांग्रेस ने 5 साल में सिर्फ घोटाले किए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

परपोड़ी के खेल मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन और आम सभा का आयोजन किया गया। जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव प्रमुख रूप से उपस्थित थे। साय ने कहा कि पिछले बार जनता ने भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जिताया था। इस बार उस रिकॉर्ड को तोड़ना है। पिछली कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार किया है। उसने 5 साल में अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि राहुल गांधी को न्यायालय से सजा हुई है। वे जमानत में छूटे हैं। सजा इसलिए हुई थी कि उन्होंने साहू समाज, पिछड़ा वर्ग समाज को गाली दी थी। यही नहीं कांग्रेस ने भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता को भी ठुकरा दिया था। ऐसे लोगों को अब हम सब को मिलकर ठुकराना है।
बघेल ने कहा कि यह चुनाव आम चुनाव नहीं है। यह चुनाव सिर्फ वोट डालने के लिए नहीं और ना ही किसी को सांसद-विधायक बनाने के लिए। यह चुनाव है राष्ट्र बनाने के लिए। देश के मान-सम्मान और स्वाभिमान को पुनर्स्थापित करने के लिए। देश की लुटी हुई सम्पत्ति को वापस लाने के लिए। इस कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी चंदूलाल साहू, सहप्रभारी प्रीतपाल बेलचंदन, मंत्री दयालदास बघेल, विधायक ईश्वर साहू, दीपेश साहू, जितेन्द्र वर्मा, रमशीला साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

पूर्व विधायक अवधेश चंदेल की अध्यक्षता में कार्यक्रम

पूर्व विधायक बेमेतरा अवधेश चंदेल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर प्रकाश साहू,ओमप्रकाश जोशी,राजेंद्र शर्मा,औऱ बड़ी संख्या में पार्टी के लोग उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत स्वीकार करते हुए व्यस्तता के बावजूद समय दिया, कुछ लोग मिलने आवेदन भी लाये थे,जिसमें एक दिव्यांग व्यक्ति,एक छात्रा और एक महिला भी उनसे गुहार लगाने परपोड़ी पहुँची।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा द्वारा जिला जेल बेमेतरा में बंदियों के कौशल…
जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण मनाने हेतु की अपील

जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिला मुख्यालय बेमेतरा के पुराना रेस्ट हाऊस में…
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेन्डाजॉल की दवा

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के…