• December 20, 2022

नितेश साहू की जगह लेंगे जीत यादव, बीजेपी युवा मोर्चा में फेरबदल के संकेत

नितेश साहू की जगह लेंगे जीत यादव, बीजेपी युवा मोर्चा में फेरबदल के संकेत

नितेश साहू की जगह लेंगे जीत यादव, बीजेपी युवा मोर्चा में फेरबदल के संकेत
ट्राईसिटी रिपोर्टर। न्यूज
बीजेपी युवा मोर्चा में प्रदेश स्तर पर फेरबदल की तैयारी है। इतना ही नहीं दुर्ग के वर्तमान अध्यक्ष नितेश साहू की जगह पूर्व मंत्री हेमचंद यादव के बेटे जीत यादव को अध्यक्ष बनाए जाने पर विचार चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक नाम फाइनल कर दिया गया है और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को अंतिम सहमति के लिए भेजा गया है। युवा मोर्चा में और भी बदलाव किए जाने हैं। सभी के नाम तय कर लिए गए हैं, जल्द ही सूची जारी की जानी है।
भारतीय जनता पार्टी की सबसे एक्टिव टीम युवा मोर्चा में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नए प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत टीम को नए सिरे से तैयार करने जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो इसी सप्ताह नए पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी जाएगी। खबर है कि नए पदाधिकारियों के नाम तकरीबन तय कर लिए गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बड़े नेताओं की तरफ से दिए गए नामों को तरजीह दी गई है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस नई सूची में कई जिलों के जिला अध्यक्ष बदलने की बात भी सामने आ रही है। रायपुर के जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता को भी बदले जाने की खबर है। हालांकि जिम्मेदारी किसे मिलेगी ये नए पदाधिकारियों की सूची आते ही उजागर होगा। कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि नए प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत 35 साल के दायरे को ध्यान में रखकर नए नामों का एलान करेंगे। उम्र के मसले को लेकर पहले भी युवा मोर्चा में पद दिए जाने को लेकर विवाद रहा है।
पार्टी को भेजे गए नाम
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों की सूची प्रदेश संगठन के वरिष्ठ नेताओं को सौंप दी है। जल्द ही नामों की घोषणा संगठन करेगा। भगत ने कहा कि सभी पदों को लेकर तय नाम दे दिए गए हैं, घोषणा किन-किन पदों की होगा, ये पार्टी तय करेगी।
दुर्ग में होना है प्रशिक्षण शिविर
युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष बनने के बाद रवि भगत अपने अंदाज में काम कर रहे हैं। आदिवासी युवा नेता की छवि के साथ सरगुजा, जशपुर, रायगढ़ में हाल ही में उन्होेंने कांग्रेस के खिलाफ कई आंदोलन भी किए। अब जल्द ही दुर्ग में युवा मोर्चा का एक बड़ा प्रशिक्षण शिविर होने जा रहा है। इसमें प्रदेश के सियासी मुद्दों पर युवा मोर्चा के आंदोलनों की रणनीति बनेगी, नए पदाधिकारियों को ट्रेंड किया जाएगा। नई सूची आने के बाद ये कार्यक्रम होना है।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…