• November 26, 2022

दिल्ली के सबसे बड़ी भागीरथ इलेक्ट्रिक मार्केट में भीषण आग, दुकानें राख; इमारत को नुकसान

दिल्ली के सबसे बड़ी भागीरथ इलेक्ट्रिक मार्केट में भीषण आग, दुकानें राख; इमारत को नुकसान

दिल्ली के भागीरथ पैलेस इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में गुरुवार रात को भीषण आग लग गई. घटना के बाद दमकल की 40 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. दमकल की गाड़ियां रात भर आग पर काबू पाने की कोशिशें करती रहीं. खबर है कि आग पर अब तक पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है. बताया जा रहा है कि भीषण आग में कई दुकानें और उनमें रखे सामान जलकर खाक हो गए. हालांकि आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

 चारों तरफ मची रही अफरा -तफरी

घटना के बाद से मौके पर अफरा- तफरी मची रही. चारों तरफ धुआं ही धुआं देखने को मिल रहा था. जानकारी के मुताबिक इलाके की गलियां संकरी होने की वजह से दमकल कर्मियों को आग बुझाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा. पुलिस आग लगने के कारणों की जांच करने में जुटी है. ये पूरा मार्केट इलेक्ट्रॉनिक के सामान का है. अब तक कितने का सामान जमकर खाक हो गया, इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. बता दें कि दिल्ली में अक्सर आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं, जिसकी वजह से फायर सेफ्टी को लेकर सवाल उठने लगते हैं


Related News

रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए अरुण वोरा

रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वीरांगना रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम…
बीएसपी में स्क्रैप चोरों को राजनीतिक संरक्षण, पूरे सिंडिकेट की हो जांच, एचटीसी के संचालक से भी हो पूछताछ : आरपी शर्मा

बीएसपी में स्क्रैप चोरों को राजनीतिक संरक्षण, पूरे सिंडिकेट की हो जांच,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में सामने आए स्क्रैप चोरी मामले को लेकर…
फर्जी ई चलन लिंक से रहें सावधान, केवल आधिकारिक पोर्टल का ही करें उपयोग

फर्जी ई चलन लिंक से रहें सावधान, केवल आधिकारिक पोर्टल का ही…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। आजकल कुछ साइबर अपराधियों द्वारा आम नागरिकों को भ्रमित करने के उद्देश्य…