• March 8, 2023

होली खेली और मीठे बेर, चना-लाखड़ी होरा, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लुत्फ उठाया

होली खेली और मीठे बेर, चना-लाखड़ी होरा, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लुत्फ उठाया

दुर्ग / छत्तीसगढी महिला ब्राह्मण समाज दुर्ग के सदस्यों ने होली मिलन समारोह मनाया। अध्यक्ष अनिता पाण्डेय की अगुवाई में ब्राह्मण समाज की महिलाओ ने सबसे पहले सोनपुर ( पाटन ) मंदिर में देवी दर्शन किए। तत्पश्चात तर्रा रेस्ट हाऊस में ढोल नगांड़े की थाप पर फूलों की होली खेल कर होली मिलन मनाया। मीठे बेर , चना-लाखड़ी होरा, छत्तीसगढी व्यंजनों का आनंद उठाया। फागुनी माहौल से सराबोर नृत्य और गीत नगाड़ो की थाप के साथ मस्ती में झूमते हुए आनंदित हुए। कार्यक्रम में प्रमुखरुप में भारती दुबे ,संगीता शर्मा , शीला चौबे , सरिता मिश्रा ,अनिता पाण्डेय, तनु मिश्रा सहित समाज की महिलाएं उपस्थित थी।


Related News

2 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सब्र का बांध टूटा, थाली बजाकर सरकार को जगाने का ऐलान – अरुण वोरा ने साधा निशाना

2 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सब्र का बांध टूटा, थाली बजाकर सरकार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग शहर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने छत्तीसगढ़…
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रिसाली में 39 हितग्राहियों को लॉटरी पद्धति से मिला अपना मकान, विधायक ललित चंद्राकर ने दी बधाई

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रिसाली में 39 हितग्राहियों को लॉटरी पद्धति…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री आवास योजना – मोर मकान मोर आस (किराएदारी घटक) अंतर्गत नगर पालिक…
29 नवंबर से दुर्ग में पं. युवराज पाण्डेय जी की कथा, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया कथा स्थल का भूमिपूजन

29 नवंबर से दुर्ग में पं. युवराज पाण्डेय जी की कथा, मंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग शहर के बैगापारा मिनी स्टेडियम में आगामी 29 नवंबर से…