• December 11, 2022

ठेकेदारों की मिलीभगत से मजदूरों का शोषण कर रही बीएसपी:शर्मा

ठेकेदारों की मिलीभगत से मजदूरों का शोषण कर रही बीएसपी:शर्मा

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

ठेकेदारों की मिलीभगत से मजदूरों का शोषण कर रहा मैनेजमेंट:शर्मा

भिलाई। भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान एवं आचार्य नरेंद्र देव समिति जन अधिकार अभियान समिति के संस्थापक अध्यक्ष आरपी शर्मा का कहना है कि जीवन भर ठेकेदारों की मिलीभगत से जिन श्रमिकों का मैनेजमेंट द्वारा शोषण किया गया है उन्हें भिलाई स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता को अब श्रमवीर कहने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है?

शर्मा ने जारी बयान में कहा है कि ठेका श्रमिकों को भिलाई स्टील प्लांट में सही मजदूरी नहीं मिल रही है, वहीं कुशल-अकुशल श्रमिकों पर मतभेद बढ़ाकर उनका शोषण किया जा रहा है। दासगुप्ता को उस दिन की याद नहीं आई जिस दिन 9 श्रमिकों को देशद्रोही करार दिया गया था और उनके श्रम का अवमूल्यन कर उनकी निष्ठा- प्रतिष्ठा को अपमानित किया गया था।

इतना ही नहीं निचले स्तर पर काम करने वाले ठेका मजदूरों के पे रिवीजन की राशि और मानवीय अधिकारों का हनन किया गया है। उन्होंने कहा कि आज पूरा कारखाना ईमानदार और निष्ठावान श्रमिकों एवं अधिकारियों के बूते खड़ा हुआ है ऐसे अधिकारियों के बूते नहीं जो दिन-ब-दिन टाउनशिप को कंक्रीट के जंगल में तब्दील करने में तुले हुए हैं। रहा सवाल भ्रष्टाचार का तो भ्रष्टाचार वर्तमान में छोटे से लेकर बड़े अधिकारियों तक समाहित है।

भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण सिविक सेंटर स्थित सुपर बाजार और प्लांट एरिया में संचालित की जा रही कैंटीन हैं,जहां भ्रष्टाचार का खुला खेल खेला जा रहा है। उन्होंने आम श्रमिकों से अपील करते हुए कहा है कि उपरोक्त भ्रष्टाचार और मजदूरों पर हो रहे शोषण के खिलाफ एकजुट हो जाएं नहीं तो शोषक अधिकारी भस्मासुर का रूप धारण कर लेंगे।


 


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…