• December 25, 2022

सेल ने रद्द की जूनियर इंजीनियर की परीक्षा

सेल ने रद्द की जूनियर इंजीनियर की परीक्षा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सेल द्वारा आयोजित जूनियर इंजीनियर की परीक्षा रद्द कर दी गई है।  स्टील अथॉरिटी आफ इंडिया लिमिटेड में कार्यरत सक्षम या योग्य गैर अधिकारी संभल के कर्मियों के अधिकारी पद पर प्रोन्नत होने की मंशा पर पी रहा पानी गिरता दिख रहा है। सेल ने अचानक 6 नवंबर को आयोजित परीक्षा को रद्द करने का निर्देश जारी कर दिया है। देश भर में 14 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार के लिए सूची तैयार की गई थी। लेकिन इसी बीच सेल को कुछ गड़बड़ी की जानकारी मिली जिसके बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।

सेल के वरिष्ठ कार्मिक प्रबंधक प्रवीण सिंह द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि दिनांक 06.11.2022 को आयोजित लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार साक्षात्कार के लिए लघु-सूचीबद्ध उम्मीदवारों की सूची दिनांक 19.12.2022 को अधिसूचित की गई थी। परिणाम के मूल्यांकन और तैयारी में कुछ विसंगतियां बाद में सेल के संज्ञान में आई हैं। उसी का संज्ञान लेते हुए दिनांक 06.11.2022 को सभी 14 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित लिखित परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। पुन: परीक्षा कार्यक्रम और संबंधित तौर-तरीकों के बारे में जानकारी अलग से दी जाएगी। परीक्षा में बीएसपी भिलाई के कर्मचारी भी शामिल हुए। उस समय भी भारी अव्यवस्था की शिकायत सामने आई थी।

 


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…