• June 13, 2023

गौठान के आसपास 3 प्रकार के रोजगार विकसित किए जा रहे, ताकि महिलाओं को आजीविका से जोड़ा जा सके

गौठान के आसपास 3 प्रकार के रोजगार विकसित किए जा रहे, ताकि महिलाओं को आजीविका से जोड़ा जा सके

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा जिला पंचायत की सीईओ लीना कमलेश मंडावी ने ट्राईसिटी से विशेष बातचीत मे बताया कि जिले में 382 गौठान संचालित हैं। उनके आसपास कम से कम तीन प्रकार के रोजगार मूलक कार्य विकसित किए जाने के काम किए जा रहे हैं। ताकि स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आजीविका से जोड़ा जा सके। इसके तहत ही हम गोबर खरीदी कर रहे हैं। साथ ही सारे जगह स्व सहायता समूह वर्मी कंपोस्ट बना रही हैं। अन्य गतिवधियों में ग्राम टिपनी में गोबर पेंट, देउर गांव में वर्मी, राखी में हेंडिकैप के उपकरण, झालम और ठेलका में मशरूम का उत्पादन किया जा रहा है। देउरगांव जिसकी प्रशंसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर चुके हैं, वहां स्वच्छता से जुड़े काम भी महिला समूहों द्वारा किए जा रहे हैं। महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए डबरी भी स्वीकृत किए गए हैं, ताकि मछली पालन भी शुरू किया जा सके। इसके अलावा महिलाओं द्वारा अचार, बड़ी, पापड़ भी तैयार किया जा रहा है। इसमें हम सी मार्ट से लिंक कर रहे हैं, ताकि ऐसे समूहों को बाजार भी उपलब्ध हो सके। देखिए पूरा वीडियो जिसमें सीईओ ने क्या कहा…

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…