• December 4, 2022

छत्तीसगढ़ में होंगे 36 जिले : पाटन बनेगा नया जिला, प्रदेश में 3 नए जिले बनाने की तैयारी

छत्तीसगढ़ में होंगे 36 जिले : पाटन बनेगा नया जिला, प्रदेश में 3 नए जिले बनाने की तैयारी

छत्तीसगढ़ में होंगे 36 जिले : पाटन बनेगा नया जिला, प्रदेश में 3 नए जिले बनाने की तैयारी
ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
वर्ष 2024 तक छत्तीसगढ़ में 36 जिले होंगे। इसे लेकर शासन स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें पाटन, पत्थलगांव और एक अन्य शहर को जिला बनाए जाने पर विचार शुरू कर दिया गया है। सारी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन अलग-अलग स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसके तहत पाटन का नया मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। दुर्ग जिले में शामिल पाटन के आसपास के 13 गांवों को जोड़कर उसे शहर का स्वरूप दिए जाने की कवायद की जा रही है। टाइन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने बकायदा इसका सर्वे भी शुरू कर दिया है।
धमधा को भी शहर का स्वरूप देने की तैयारी
दुर्ग जिले के पाटन के अलावा धमधा को भी शहर का स्वरूप दिया जाना है। इसके लिए आसपास के 12 गांवों को इसमें समाहित किया जाना है। मुख्य रूप से आवासीय, वाणिज्यिक, सार्वजनिक, अमोद-प्रमोद, मार्ग की चौड़ाई, औद्योगिक क्षेत्र, शैक्षणिक संस्थाओं और अन्य के लिए जगह आरक्षित की जाएगी। नगर एवं ग्राम निवेश विभाग ने सभी विभागों से इन दोनों क्षेत्रों में जगह के आरक्षण को लेकर सुझाव मांगा है। इसके आधार पर कार्ययोजना तैयार की जानी है।
आगामी 20 साल की कार्ययोजना बनाई जा रही है।
धमधा और पाटन का मास्टर प्लान की कार्ययोजना बनाई जा रही है। सभी विभागों से सुझाव मांगे गए हैं। इसके आधार पर इन दोनों क्षेत्रों में लैंडयूज आरक्षित किए जाने हैं। अगले 20 साल को ध्यान रखकर कार्ययोजना बनाई जा रही है।
दोनों क्षेत्रों में इन गांवों को किया जा रहा शामिल
धमधा में तय – धमधा क, धमधा ख, डंगनिया, बिरझापुर, परसबोड़, मोतिमपुर, तितुरघाट, महाराजपुर, सोनेसरार, कुम्हारीडीह, बसनी, पडोरा सहित अन्य शामिल हैं।
पाटन में तय- पाटन, अखरा, खोरपा, अटारी, पंदर, देमार, सिपकोन्हा, बठेना, सिकोला, सोनपुर, खमरिया सहित अन्य शामिल हैं।
पाटन को जिला बनाने की तैयारी हुई तेज
इधर मास्टर प्लान के लिए पाटन को चिन्हित किए जाने के साथ ही पाटन को जिला बनाए जाने की तैयारी भी तेज हो गई है। इसे लेकर अलग-अलग स्तर पर चर्चाएं भी शुरू कर दी गई है। वर्तमान में पाटन के आसपास की सभी प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण किया गया है। इसके अलावा हेल्थ और अन्य क्षेत्रों में सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस क्षेत्र से ही आते हैं। इस वजह से पाटन को जिला बनाए जाने के कयास लग रहे हैं।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…