• March 4, 2023

महिलाओं ने सीखा पारंपरिक व्यंजन बनाना, फूलों की होली भी खेली, विधायक वोरा की पत्नी मंजू वोरा भी हुईं शामिल

महिलाओं ने सीखा पारंपरिक व्यंजन बनाना, फूलों की होली भी खेली, विधायक वोरा की पत्नी मंजू वोरा भी हुईं शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

चेम्बर की महिला इकाई के प्रशिक्षण शिविर
में महिलाओं ने सीखी व्यंजन बनाने की कला

दुर्ग। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज की दुर्ग जिला महिला इकाई ने स्वालम्बी भारत अभियान अंतर्गत महिलाओ को स्वालम्बी बनाने सिविल लाईन स्थित वन विभाग के कैंटिन में नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शिविर में महिलाओं को स्व
सहायता समूह अध्यक्ष जया पिल्लई द्वारा आचार,पापड़, बड़ी आदि बनाने की विधि और पैकिंग करने की जानकारी दी गई। शिविर में ग्रामोद्योग की सहायक
निर्देशिका सविता तिवारी ने शासन की योजना और बैंक द्वारा ऋण लेने की
प्रक्रियाओं से महिलाओं को अवगत कराया गया। शिविर में करीब 50 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। शिविर में महिलाओं के लिए खेल का भी आयोजन किया
गया। जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा साबित की। प्रतिभागी महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया। शिविर के अंत में महिलाओ
ने फूलों की होली खेलकर होली की खुशियां मनाई। शिविर की आयोजनकर्ता चेम्बर ऑफ कॉमर्स की दुर्ग जिला महिला इकाई अध्यक्ष सुश्री पायल जैन ने बताया कि यह शिविर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में मील का
पत्थर साबित होगा। उन्होने बताया कि आने वाले समय में वन एवं उधानिकी विभाग, माटी शिल्प कला एवं हैण्डी क्राफ्ट के अंतर्गत एक साथ 500 से अधिक
महिलाओ को एकत्रित कर स्वलम्बी बनाने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बैंको से ऋण कैसे ले व सूक्ष्म उद्योग को शुरु करने जानकारी दी जाएगी।चेंबर द्वारा महिलाओं को दुकानों से जोड़ा जाएगा,ताकि उनके बने उत्पादों
को विक्रय करने में अड़चन ना आए। शिविर में विधायक अरुण वोरा की पत्नी मंजू वोरा,श्रुति फाउंडेशन अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव,अग्रवाल महिला समाज
अध्यक्ष संगीता राजगढ़िया,मोनिका खेतान, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव,पार्षद
महेश्वरी ठाकुर,पूर्व पार्षद प्रकाश गीते,दुर्ग चेम्बर युवा विंग के अध्यक्ष रवि केवलतानी ने शामिल होकर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स की दुर्ग जिला महिला इकाई अध्यक्ष सुश्री पायल
जैन,महामंत्री गुंजा पींचा ,कार्यकारी अध्यक्ष नीति बल्लेवार,संरक्षक
तृप्ति सिंह,सलाहकार अमीना हिरानी के अलावा चेम्बर के अन्य पदाधिकारी व महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद थी।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…