• October 9, 2023

चुनावी शंखनाद आज, निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पूरे प्रदेश में आचार संहिता

चुनावी शंखनाद आज,  निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पूरे प्रदेश में आचार संहिता

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छ्त्तीसगढ़, मध्यप्रदेश राजस्थान समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का 9 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे एलान कर दिया जायेगा। दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस होगी। इसके बाद छग समेत एमपी, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो जायेगी। सूत्रों के मुताबिक, नवंबर दूसरे हफ्ते से दिसंबर के पहले हफ्ते तक अलग-अलग तारीखों और चरणों में इन राज्यों में मतदान हो सकता है। पिछली बार की तरह राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में एक चरण में चुनाव कराए जाने की संभावना है, वहीं छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराया जा सकता है। हालांकि, मतदान की तारीख अलग-अलग होने की उम्मीद है, लेकिन सभी चुनावी राज्यों की मतगणना एक साथ कराने का निर्णय लिया जा सकता है। छग में भाजपा ने अपने 22 उम्मीदवारों की घोषणा की है, लेकिन कांग्रेस से एक नाम की घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि दोनो ही पार्टियां अगले दो से तीन दिन में उम्मीदवार तय कर लेंगे।


Related News

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…
शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों ने की शिकायत

शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए आवेदन, गांगपुर ब  जिला बेमेतरा…
कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब, मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम कुथरेल में आयोजित वार्ड स्तरीय _सभापति ट्रॉफी_ भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन…