• October 9, 2023

चुनावी शंखनाद आज, निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पूरे प्रदेश में आचार संहिता

चुनावी शंखनाद आज,  निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पूरे प्रदेश में आचार संहिता

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छ्त्तीसगढ़, मध्यप्रदेश राजस्थान समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का 9 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे एलान कर दिया जायेगा। दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस होगी। इसके बाद छग समेत एमपी, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो जायेगी। सूत्रों के मुताबिक, नवंबर दूसरे हफ्ते से दिसंबर के पहले हफ्ते तक अलग-अलग तारीखों और चरणों में इन राज्यों में मतदान हो सकता है। पिछली बार की तरह राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में एक चरण में चुनाव कराए जाने की संभावना है, वहीं छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराया जा सकता है। हालांकि, मतदान की तारीख अलग-अलग होने की उम्मीद है, लेकिन सभी चुनावी राज्यों की मतगणना एक साथ कराने का निर्णय लिया जा सकता है। छग में भाजपा ने अपने 22 उम्मीदवारों की घोषणा की है, लेकिन कांग्रेस से एक नाम की घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि दोनो ही पार्टियां अगले दो से तीन दिन में उम्मीदवार तय कर लेंगे।


Related News

मोहभट्ठा और कोदवा में मां लक्ष्मी का भव्य कीर्तन, विधायक दीपेश साहू हुए शामिल

मोहभट्ठा और कोदवा में मां लक्ष्मी का भव्य कीर्तन, विधायक दीपेश साहू…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   मोहभट्ठा और कोदवा में मां लक्ष्मी का भव्य कीर्तन और जगराता किया गया,…
वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत दुर्ग (ग्रामीण) जिले में मंडलस्तरीय जनचौपाल एवं संवाद कार्यक्रम का शुरुवात

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत दुर्ग (ग्रामीण) जिले में मंडलस्तरीय जनचौपाल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार…
पोटियाकला पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

पोटियाकला पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण के दिए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव आज दुर्ग के पोटियाकला…