• August 24, 2023

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने दी बधाई

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने दी बधाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर आज जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू के साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम को जन्मदिवस की बधाई दी। राजेन्द्र साहू ने सीएम भूपेश बघेल के स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन की कामना की। राजेंद्र ने ईश्वर से कामना करते हुए कहा कि प्रदेश की खुशहाली और जन-जन के सुरक्षित जीवन के लिए अग्रसर रहने वाले भूपेश बघेल सदैव मानव सेवा के साथ गौ सेवा करते रहें।

सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर आज सुबह रायपुर जाकर बधाई देने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा केक काटा गया। इसके बाद 3 बड़े केक को दुर्ग रेलवे स्टेशन, वृद्धाश्रम में बुजुर्गों व जरूरतमंद लोगों को केक खिलाया गया। इसके अलावा करीब 200 से अधिक जरूरतमंदों को भोजन भी वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री को बधाई देने वालों में राजेन्द्र साहू, योगेन्द्र बंटी शर्मा, राहुल शर्मा, सरोज यादव, छोटेलाल यादव, अहमद चौहान, मुकेश साहू, अर्जित शुक्ला, राकेश सिन्हा, शिशु शुक्ला, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप व अन्य लोग मौजूद थे।


Related News

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन, शिकायत

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सुशासन तिहार 2026 चल रहा है, आवेदन करता है परेशान, आवेदक जिसका नाम वीरेंद्र…
सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी मांग

सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी…

  ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जिला बेमेतरा में चल रहा है, अभी सुशासन तिहार 2026 जिसमें लोगों की…
दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सुशासन तिहार 2026 के तहत बेमेतरा जिले के साजा अनुभाग अंतर्गत…