• January 20, 2023

भिलाई पालिका बाजार में खुलेगा उप तहसील कार्यालय: भूपेश बघेल

भिलाई पालिका बाजार में खुलेगा उप तहसील कार्यालय: भूपेश बघेल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की कई बड़ी घोषणाएं। इसमें पूर्व माध्यमिक शाला मुड़पार का उन्नयन, नोनबिर्रा में 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास, ग्राम नोनबिर्रा में आदिमजाति सेवा सहकारी समिति (नया लैप्स) की घोषणा की। इसी प्रकार नोनबिर्रा के खलारी जलाशय का जीर्णाेद्धार, शिवसागर तालाब का उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण, शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय को स्नातकोत्तर महाविद्यालय का दर्जा दिया जाना। ग्राम बोइदा में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निर्माण, विधानसभा कटघोरा क्षेत्र में 25 देवगुड़ी (ठाकुर देव) का निर्माण। चौरा रानी में अहाता निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण करने की घोषणा की। ग्राम रंजना में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित की शाखा प्रारंभ की जायेगी।शासकीय महाविद्यालय बांकी मोंगरा का भवन निर्माण कराया जाएगा।स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल नगर पालिका दीपका एवं बांकीमोंगरा में प्रारंभ की जायेगी। कृषि विज्ञान केन्द्र लखनपुर में कृषक प्रशिक्षण केन्द्र भवन निर्माण करवाया जायेगा। शासकीय हाई स्कूल बिरदा का उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उन्नयन कराया जाएगा।भिलाई बाजार में उप-तहसील प्रारंभ किया जाएगा। शासकीय महाविद्यालय दीपका का नामकरण शहीद मूलचंद कंवर के नाम पर किया जाएगा। ग्राम तिवरता में दादा हीरा सिंह मरकाम की प्रतिमा स्थापना की घोषणा की। कटघोरा में फार्मेसी महाविद्यालय की घोषणा की। ग्राम रंजना का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी रंजना के रूप में करने की घोषणा की।

 


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…