• January 18, 2023

मुख्यमंत्री जी… 31 दिसंबर को गुजरे 20 दिन हो चुके, प्रदेश में अब भी खस्ताहाल सड़कें

मुख्यमंत्री जी… 31 दिसंबर को गुजरे 20 दिन हो चुके, प्रदेश में अब भी खस्ताहाल सड़कें

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

खस्ताहाल सड़कें प्रदेश की पहचान बनी हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बारिश गुजरने के साथ ही कहा था कि 31 दिसंबर तक प्रदेश के सारे जिलों में खस्ताहाल सड़कों का मरम्मत कर दिया जाएगा। गड्ढे वाली सड़कों का डामरीकरण होगा। इसके लिए उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को कार्य योजना बनाकर स्वीकृति लेने और तत्काल काम शुरू करने भी कहा था। बावजूद इसके अब तक ऐसा नजर नहीं आया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में सड़कों का काम पूरा नहीं हो पाया है। 31 दिसंबर को गुजरे 20 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है। दुर्ग भिलाई, रायपुर, धमतरी, कोरबा, बालोद, कवर्धा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, महासमुंद, कोंडागांव, नारायणपुर, राजनंदगांव जैसे जिलों की सड़कों की हालत बेहद खराब है। गांव तक पहुंच मार्ग तो छोड़िए प्रमुख हाईवे की सड़कें खराब है। अब तक काम पूरा नहीं हो पाया है। बीजेपी ने इस विषय को लेकर मांग की है कि तत्काल सड़कों का निर्माण किया जाए।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव में भूपेश के लिए चुटकी

प्रदेश में धान खरीदी 100 लाख मैट्रिक टन होने पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा जश्न बनाए जाने को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू ने चुटकी ली है। उन्होंने भूपेश बघेल को लेकर कहा कि यहां बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना जैसी बात हो रही है। धान खरीदी के लिए 90% राशि केंद्र सरकार ने उपलब्ध कराई। केंद्र सरकार का प्रयास रहा है कि सभी किसानों का ज्यादा से ज्यादा धान खरीदा जा सके। कांग्रेस सरकार ने सिर्फ 10% की राशि दी है। लेकिन ऐसे मना रहे हैं, जैसे किसानों को उनके द्वारा राशि उपलब्ध कराई गई है।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…