• February 22, 2024

साधराम हत्याकांड की हो सीबीआई जांच, ईश्वर साहू की तरह भाजपा साधराम के पिता को टिकट दे, इसके लिए गृहमंत्री विजय शर्मा से इस्तीफा ले

साधराम हत्याकांड की हो सीबीआई जांच, ईश्वर साहू की तरह भाजपा साधराम के पिता को टिकट दे, इसके लिए गृहमंत्री विजय शर्मा से इस्तीफा ले

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र ने सदन में उठाया साधराम हत्याकांड का मुद्दा, कांग्रेस विधायक निलंबित, दिया धरना..। विधानसभा सत्र में 22 फरवरी की कार्यवाई के दौरान शून्यकाल के जरिए विधायक देवेंद्र यादव ने कवर्धा में हुए साधराम यादव हत्याकांड का मुद्दा उठाया।

ज्ञात हो कि गत 20 फरवरी को विधायक देवेंद्र कवर्धा लालपुर गांव पहुंच मृतक साधराम के परिजनों से भेंट कर उनकी मांगे सुनी थी। इस दौरान हुई समाज की बैठक के दौरान आवश्यक फैसलों के साथ ही विधायक देवेंद्र ने सदन में मुद्दा उठाने की बात कही थी।
आज सदन में उठे साधराम हत्याकांड के मुद्दे पर विपक्ष ने मामले की सीबीआई जांच कराए, मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी देने और मुआवजा देने को लेकर बात रखी।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बात को गंभीरता से रखते हुए मामले की सीबीआई जांच कराए जाने का पक्ष रखा।
दोनों पक्षों से संवाद के बीच मांग पूर्ण ना किए जाने को लेकर विपक्षी विधायक गर्भ गृह में धरना प्रदर्शन करने लगे जिसके चलते सभी को निलंबित किया गया। जिसके बाद साधराम यादव की हत्याकांड को मुखरता से रखते हुए विधायकों ने सदन के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

ज्ञात हो कि विधायक देवेंद्र के 20 कवर्धा दौरे के दौरान समाज प्रमुखों ने उन्हें आज होने वाले न्याय रैली में सम्मिलित होने अपील की थी। विधानसभा की कार्रवाई पूर्ण होने के उपरांत विधायक देवेंद्र अन्य जन प्रतिनिधियों के साथ कवर्धा पहुंचेंगे। बता दें कि भूपेश बघेल ने पिछले दिनों कहा था कि जिस प्रकार भाजपा ने ईश्वर साहू को प्रत्याशी बनाया, उसी प्रकार गृहमंत्री विजय शर्मा के गृहजिले में साधराम के पिता को टिकट देकर विधानसभा चुनाव लड़ाए। इसके लिए गृह मंत्री विजय शर्मा से भाजपा को इस्तीफा लेना चाहिए।


Related News

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अवैध मुरूम, रेत ,बोरखनन के मामले को लेकर लोगों की शिकायत पर हमने कलेक्ट्रेट…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के…
बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…