• April 8, 2023

45 साल बाद मुख्यमंत्री दोबारा बने दसवीं के छात्र, इस बार इंग्लिश मीडियम में पढ़े

45 साल बाद मुख्यमंत्री दोबारा बने दसवीं के छात्र, इस बार इंग्लिश मीडियम में पढ़े

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

45 साल बाद मुख्यमंत्री दोबारा बने दसवीं के छात्र, इस बार इंग्लिश मीडियम में पढ़े

*वन मंत्री, विधायक और महापौर के साथ सीखा ‘ऑक्टेव रुल’, स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा भूमिका ने पढ़ाया रसायन शास्त्र के व वृक्षा रोपण भी किये:*

रायपुर. 8 अप्रैल 2023. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज दुर्ग के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में करीब 45 बरस बाद एक बार फिर दसवीं के छात्र बने। स्कूल के नवनिर्मित स्मार्ट क्लास रुम में छात्राओं के बीच बैठकर उन्होंने वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, दुर्ग शहर के विधायक श्री अरूण वोरा और महापौर श्री धीरज बाकलीवाल के साथ रसायन शास्त्र की क्लास अटेंड की। दसवीं की छात्रा भूमिका यादव ने ‘केमिकल बॉन्ड’ वाला चैप्टर पढ़ाया। मुख्यमंत्री श्री बघेल सहित कक्षा के सभी विद्यार्थियों को उसने ‘ऑक्टेव रुल’ सिखाया। इस बार मुख्यमंत्री अंग्रेजी माध्यम में पढ़े।

दुर्ग के दीपक नगर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आज यह नजारा दिखा। भेंट-मुलाकात के लिए दुर्ग पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज इस स्कूल के नवनिर्मित भवन का भी लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद उन्होंने वहां छोटे बच्चों के लिए बनाए गए एक्टिविटी रुम, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास रुम तथा भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र व जीव विज्ञान की सर्वसुविधायुक्त, सुसज्जित प्रयोगशाला का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं से बातचीत भी की। स्मार्ट क्लास रुम के अवलोकन के दौरान दसवीं की छात्रा भूमिका यादव ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों को स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से स्मार्ट क्लास रुम में अध्यापन का डेमो दिया। अपनी सरकार द्वारा हर वर्ग के बच्चों तक अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई की पहुंच सुनिश्चित करने शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के आधुनिक स्मार्ट क्लास रुम में पढ़ाई का अनुभव महसूस करना और एक सरकारी स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा को धाराप्रवाह अंग्रेजी में पढ़ाते देखना मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को भी बेहद संतोष प्रदान कर रहा था। उनके चेहरे पर इसकी खुशी देखते ही बन रही थी।


Related News

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अवैध मुरूम, रेत ,बोरखनन के मामले को लेकर लोगों की शिकायत पर हमने कलेक्ट्रेट…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के…
बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…