• July 11, 2023

जिसको भाजपा की ऑइडियोलॉजी नहीं पता उन्हें मेनिफेस्टो कमेटी का अध्यक्ष बना दिया, भाजपा में नेताओं का अकाल पड़ा हुआ है: भूपेश बघेल

जिसको भाजपा की ऑइडियोलॉजी नहीं पता उन्हें मेनिफेस्टो कमेटी का अध्यक्ष बना दिया, भाजपा में नेताओं का अकाल पड़ा हुआ है: भूपेश बघेल

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग सांसद विजय बघेल को आगामी विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र तैयार करने वाली कमेटी का भाजपा ने अध्यक्ष बनाया है। इसे लेकर भाजपा और कांग्रेस में तीखी प्रतिक्रिया है। उनके रिश्ते में चाचा और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ही सवाल उठाए हैं। उन्होंने ऐसी बातें कहीं,जो दिनों प्रदेश के लोगो और भाजपा कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय है। लोग इसी तरह की बातें कह रहे हैं। भूपेश बघेल ने कहा कि विजय बघेल पहले कांग्रेस में भी रह चुके हैं। पाटन ब्लॉक कमेटी के वे अध्यक्ष थे, फिर निर्दलीय चुनाव लड़ा। इसके बाद एनसीपी में शामिल हो गए। वहां से भाजपा में आ गए। जिन्होंने भाजपा को जिया नहीं है, जो भाजपा के विचारों को नहीं समझते, उन्हें घोषणा पत्र कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। आंध्रप्रदेश और पंजाब में भी कांग्रेस नेताओं को भाजपा में अध्यक्ष बनाया गया। इससे समझ आ रहा है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं के पास प्रदेश में नेताओं का अकाल पड़ गया है। भाजपा में जो लोग जीवन भर भारतीय जनता पार्टी की सेवा किए, उनको घर बैठा दिया गया है। सीएम बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीन नेता बृजमोहन जी, पांडेय जी और अजय जी विधानसभा में जब तक आप रमन सिंह को नहीं हटाएंगे आप लोगों का भविष्य गड-मड रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि अभी ही देख लीजिए, विष्णुदेव साय और धरमलाल कौशिक को केंद्रीय संगठन में जगह दी गई, इन तीन नेताओं का नाम नहीं है। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद से प्रदेश में राजनीतिक भूचाल मची गया है। भाजपा का अंतर्कलह भी सामने आने लगा है। बहुत से ऐसे कार्यकर्ता जिन्हें यह जानकारी नहीं थी कि विजय बघेल कांग्रेस में भी रह चुके हैं। उन्हें अब इसकी जानकारी हो चुकी है। वे अपने आकाओं के सामने इसे लेकर आपत्ति भी दर्ज करा रहे हैं।


Related News

एनएसएस ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, छत्तीसगढ़ कृषि कॉलेज धनोरा में फहरा राष्ट्रीय ध्वज

एनएसएस ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, छत्तीसगढ़ कृषि कॉलेज धनोरा में फहरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनोरा भिलाई दुर्गमें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं उत्साह के…
एक बार बिक चुकी जमीन दुबारा नामांतरण कराकर मनोज ने 35 लोगो को बेचा, खरीददारों की जमीन की हो सकती है रजिस्ट्री शून्य

एक बार बिक चुकी जमीन दुबारा नामांतरण कराकर मनोज ने 35 लोगो…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फ र्जीवाड़े का बड़ा खेल चल रहा…
मजदूर अधिकारों के लिए सड़कों पर देश: बी.एम.एस का17 अगस्त 2026 को देशव्यापी आंदोलन

मजदूर अधिकारों के लिए सड़कों पर देश: बी.एम.एस का17 अगस्त 2026 को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   देश की आर्थिक नींव रखने और उत्पादन क्षेत्र में दिन-रात पसीना बहाने वाला…