• August 29, 2023

मोहम्मद अकबर बालोद जाते समय दुर्ग रुके, एमआईसी मेंबर ऋषभ ने किया स्वागत

मोहम्मद अकबर बालोद जाते समय दुर्ग रुके, एमआईसी मेंबर ऋषभ ने किया स्वागत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

मोहम्मद अकबर बालोद जाते समय दुर्ग रुके, एमआईसी मेंबर ऋषभ ने किया स्वागत
परिवहन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर मंगलवार को रायपुर से बालोद जाते समय कुछ समय के लिए दुर्ग में रुके। वे दोपहर करीब एक बजे गवलीपारा स्थित राजीव भवन गए। जहां उन्होंने पार्टी के स्थानीय नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान दुर्ग निगम के महापौर परिषद सदस्य और राजस्व ​प्रभारी रिषभ जैन ने अपने समर्थकों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद वे बालोद की ओर बढ़ गए। बता दें कि 2 सितंबर को राहुल गांधी रायपुर पहुंच रहे हैं। इसकी तैयारियों को लेकर ही मोहम्मद अकबर मंगलवार को बालोद के प्रवास पर रहे।


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…