• September 14, 2023

ट्रेन के लेट लतीफी के विरोध में दुर्ग कांग्रेसियों ने रोका रेल

ट्रेन के लेट लतीफी के विरोध में दुर्ग कांग्रेसियों ने रोका रेल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

ट्रेन के लेट लतीफी के विरोध में दुर्ग कांग्रेसियों ने रोका रेल

विधायक वोरा ने कहा जनता को परेशान करने का काम कर रही मोदी सरकार

~ त्यौहारों के बीच बार-बार रद्द की जा रही पैसेंजर ट्रेनों, बेतहाशा बढ़ते किरायों और बुजुर्गों, छात्रों आदि को मिलने वाली रियायतों को खत्म कर, भारतीय रेलवे के निजीकरण के षडयंत्र के खिलाफ आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर दुर्ग शहर जिला कांग्रेस, भिलाई शहर जिला कांग्रेस एवं दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में दुर्ग स्टेशन पर रेल रोककर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन पर विधायक वोरा ने कहा कि मोदी जी कहते है “हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई यात्रा करेंगे” ये झूठा ख्वाब दिखा कर इस मोडानी सरकार ने देश की 70 फीसदी आबादी को भारतीय रेल से दूर करने की पूरी तैयारियां कर ली है… जिस तरह रेल स्टॉपेज बंद किए जा रहे हैं, किराया बढ़ाया जा रहा है, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे घटाए जा रहे हैं अब वह दिन दूर नहीं जब भारतीय रेलवे ‘आम नागरिकों’ का नहीं खास नागरिकों तक सीमित रह जाएगा… और ये हमें मंजूर नहीं और हम इस पर लगातार विरोध करते रहेंगे ।

आंदोलन के दौरान विधायक अरुण वोरा , भिलाई विधायक देवेंद्र यादव , पूर्व विधायक बद्दरूदीन कुरैशी , चरोदा महापौर निर्मल कोसरे, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल , भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्रकार , पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा , जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू , सभापति राजेश यादव सहित हजारों कॉन्ग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…