• November 7, 2023

पिछली बार 68 सीटें जीती, इस बार 75 पार: मुख्यमंत्री

पिछली बार 68 सीटें जीती, इस बार 75 पार: मुख्यमंत्री

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा जिला में सहकारी समिति भिंभौरी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आम सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले बार 68 सीट जीती थी। इस बार 75 से ज्यादा सीट जीतकर आयेंगे। उन्होंने ईडी को लेकर कहा कि आज शहर में जितने कुत्ते नहीं हैं, उससे ज्यादा ईडी वाले नजर आ रहे हैं। जिसमें बेमेतरा जिला के गांव से आए हुए कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर ने की। कविता साहू कांग्रेस नेत्री ने संबोधित किया साथ ही भीखम साहू और कांग्रेस के वरिष्ठ जनों ने भी अपने विचार रखें।गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा किसानों को कर्ज माफी देने से व्यापारियों को लाभ हुआ, त्योहार और निर्माण कार्य करने के लिए किसान अपने धन को खर्च करते हैं वह धन घूम कर व्यापारियों तक पहुंचता है जिससे धन का सदुपयोग होता है और धन मार्केट में सर्कुलेट होता है जिससे सभी को फायदा होता है साथ ही उन्होंने अपने उद्बोधन में अपने भाषण में कांग्रेस की खूबियां को बखूबी बताया कि कांग्रेस ने आज तक जो कहा उसे पूरा किया उसके पश्चात भाषण के अंतिम चरण में भूपेश बघेल ने कहा कि कर्ज माफी किसने की, धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है, आने वाले समय में बिजली बिल 200 यूनिट तक माफ की जाएगी। साथ ही गैस सिलेंडर का 500 वापस खाता में आ जाएगी जिससे ग्रहणियों का आर्थिक बोझ कम होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो अपने घोषणा पत्र में कहा उसे पूरा किया है सरकार बनते ही उन्होंने किसानों का कर्ज माफ किया है महिलाओं के समूह का कर्ज माफ किया है। जनता से उन्होंने सवाल किया कि पिछले बार हम कितने वोटो से जीते तो जनता की तरफ से कहा गया की 25000 वोटो से फिर उन्होंने इस पर दूसरा प्रश्न किया कि इस बार हम कितने वोटो से जीतेंगे तो जनता की तरफ से आवाज आई इस बार 50000 वोटो से जीतेंगे ,उन्होंने कहा की इस बार जनता का उत्साह देखते ही बनता है ,युवा किसान महिला सभी वर्ग का उन्होंने उनकी सरकार ने बहुत ध्यान रखा । अंत में कहां की कका अभी जिंदा है। लोगों ने भी प्रति उत्तर में कहा कका अभी जिंदा है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने ली बैंकर्स की समीक्षा बैठक, 15 दिवस के भीतर लंबित प्रकरणों के निराकरण का आश्वासन

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा आज निगम कार्यालय…
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : दिनेश देवांगन

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   मरोदा/पुरैना। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक वार्ड क्रमांक-13 स्थित…
आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए शामिल

आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुंभ मंडल की बैठक संपन्न भारतीय जनता पार्टी अंडा-निकुंभ मंडल की…