• November 11, 2023

घर घर संपर्क कर कांग्रेस को जिताने ग्रामीण मतदाताओं से अपील कर रहे हैं चैतन्य बघेल

घर घर संपर्क कर कांग्रेस को जिताने ग्रामीण मतदाताओं से अपील कर रहे हैं चैतन्य बघेल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

*दक्षिण पाटन में कांग्रेस को मतदाताओं का मिल रहा है भरपुर समर्थन*

*किसानों का होगा कर्जा माफ किसान होगे आर्थिक रुप से संबल*

सेलुद**मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल (बिट्टु ) ने घर घर जनसंपर्क के अंतर्गत 10 नवंबर दिन शुक्रवार दोपहर 3-00 बजे बेल्हारी शाम 4-00 बजे ओदरागहन शाम 5-00 बजे निपानी शाम 6-00 बजे रानीतराई में घर घर जनसंपर्क किया । घर घर जनसंपर्क करते हुए छत्तीसगढ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं और घोषणा पत्र के बारे में मतदाताओं को जानकारी दिया जिसमें छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक का मुफ्त इलाज एवं अन्य लोगों को 50 हजार से बढ़ाकर 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा. केजी से पीजी तक सरकारी स्कूल, कॉलेज में मुफ्त शिक्षा की घोषणा भी किया है ।कांग्रेस की अब तक की बड़ी घोषणाएं
प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी किसानों का कर्जा माफ 17 लाख परिवारों काे आवास जातिगत जनगणना
स्कूल से लेकर काॅलेज तक मुफ्त शिक्षा तेंदूपते पर आदिवासियों को हर साल मिलेगा 4000 रुपए बोनस
डॉ. खूबचंद स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
भूमिहीन मजदूर को मिलने वाली 7 हजार रुपए की राशि को बढ़ाकर 10 हजार रुपए किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप सेउमाकांत चंद्राकर,रूपेंद्र शुक्ला,अशोक साहू राजेश ठाकुर, भेस आटे किशोर चंद्राकर अमित अग्रवाल,मंजूलाल भारती,प्रेमप्रकाश पांडे,कुंदन सिन्हा नवल किशोर साहू,मोरध्वज चंद्राकर,नारायण निषाद,नंदू,दागेश्वर साहू उपस्थित थे


Related News

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक से हिंदी भवन तक जलभराव स्थिति का महापौर एवं कमिश्नर ने लिया जायजा

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में…
सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण

सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा सेतु…
सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिका हैं मितानिन बहनें

सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज मरोदा…