• February 29, 2024

कारोकन्या मंदिर पहुंचे ताम्रध्वज, लिया आशीर्वाद, लोकसभा चुनाव को लेकर कहा- प्रत्याशी तय करने पार्टी सर्वे कर रही, आए आवेदनों पर भी विचार

कारोकन्या मंदिर पहुंचे ताम्रध्वज, लिया आशीर्वाद, लोकसभा चुनाव को लेकर कहा- प्रत्याशी तय करने पार्टी सर्वे कर रही, आए आवेदनों पर भी विचार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है। भाजपा में संगठन गतिविधियां बढ़ने के साथ कांग्रेस ने भी बैठकों का दौर चल पड़ा है। इन सबके बीच कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू कारोकन्या मंदिर पहुंचे। जहां दर्शन के बाद उन्होंने समर्थकों से बात की। इस दौरान पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, बेरला जनपद अध्यक्ष हीरा बाई वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर देवांगन, नगर पंचायत अध्यक्ष राज बिहारी कुर्रे,  नगर पंचायत बेरला उपाध्यक्ष भारत भूषण साहू, सभापति राजेश दुबे, जनपद पंचायत धमधा धनराज बंजारे, जितेंद्र साहू धमधा, कविता साहू जनपद सदस्य , जनपद सदस्य बबला वर्मा , नेहा सुराना ,राकेश सोनी, राजू लाल जैन, बलदाऊ शर्मा महाराज करोकन्या मंदिर आज के कार्यक्रम में उपस्थित रहे। ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज से विशेष चर्चा ने ताम्रध्वज साहू ने कहा कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर सर्वे कराया है। इसके अलावा दावेदारों से नाम भी लिए गए हैं। पार्टी हाईकमान बहुत जल्द प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी। प्रदेश में कांग्रेस सभी 11 सीटों में चुनाव जीतेगी। टिकट वितरण को लेकर किसी गतिरोध को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। पार्टी जिसके नाम का चयन करेगी, उससे आने वाले लोकसभा में अधिकांश सीटों पर कांग्रेस पार्टी जीत हासिल करेगी। लोकसभा में कांग्रेस पार्टी टिकट किसे देगी इस प्रश्न पर उन्होंने अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं होने की बात कही। उन्होंने सबके साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि वे 1998 से मंदिर आ रहे हैं। उस समय धमधा से उन्होंने चुनाव लड़ा था। मोदी गारंटी पर उन्होंने कहा कि इस पर जनता निर्णय करेगी। राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि पूरे देश में यात्रा को समर्थन मिल रहा है। जनता ने हर जगह राहुल गांधी का स्वागत किया। राहुल भी हर जगह लोगों के बीच पहुंचे। इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। बता दें कि ताम्रध्वज लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से दुर्ग उम्मीदवार बनाए जा सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनकी नजदीकी किसे से छिपी नहीं है। पिछले विधानसभा चुनाव में सीएम चयन के दौरान हुए घटनाक्रम के सार्वजनिक होने के साथ ही इसका पहले ही खुलासा हो चुका है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…