• March 30, 2024

क्षितिज चंद्राकर को संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी, एआईपीसी के राष्ट्रीय समन्वयक बनाए गए

क्षितिज चंद्राकर को संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी, एआईपीसी के राष्ट्रीय समन्वयक बनाए गए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे क्षितिज चंद्राकर को संगठन में इस बार बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें संगठन में लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए वार रूम का राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है। उनके अलावा पूरे देश दो अन्य को चुना गया है। उनमें महेश पाटिल और पवन देशमुख शामिल हैं। बता दें की चंद्राकर लंबे समय तक छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। उनके नेतृत्व में संगठन ने हजारों की संख्या में युवा और व्यापारियों को जोड़ा। युवाओं को रोजगार से जोड़ने बड़े बिजनस मीट कराए। उनके अध्यक्ष रहते हुए ही शशि थरूर का भी छत्तीसगढ़ आगमन हुआ। पूरे देश के बड़ी कपनियों के प्रतिनिधि, व्यापारी, युवा रायपुर में जुटे। चंद्राकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दामाद हैं। लेकिन उन्होंने अपनी बुद्धिमता से पार्टी ने एक अलग जगह बनाई है। उन्होंने कांग्रेस के विस्तार और प्रचार के लिए अपनी एक अलग टीम भी तैयार की है, जो सोशल मीडिया सहित अलग- अलग फोरम में 24 घंटे सक्रिय रहती है। क्षितिज चंद्राकर को नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों में पीयूष भारद्वाज, विवेक अग्रवाल, जयंत देशमुख, सिद्धार्थ चंद्राकर, दीप सारस्वत, दीपक जैन, विक्रांत ताम्रकार सहित अन्य ने बधाई दी है


Related News

सेवा सहकारी समिति मर्यादित मजगांव में किसान से धान वापसी पर उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं बेमेतरा ने की जांच, धान में नमी की निर्धारित मात्रा 17 प्रतिशत से अधिक पाये जाने पर सुखत के लिए किया गया वापस

सेवा सहकारी समिति मर्यादित मजगांव में किसान से धान वापसी पर उपायुक्त…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं ने स्पष्ट किया है…
शासकीय आईटीआई बेरला में 5वां कौशल दीक्षांत समारोह संपन्न, 65 प्रशिक्षणार्थियों को मिला राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण-पत्र

शासकीय आईटीआई बेरला में 5वां कौशल दीक्षांत समारोह संपन्न, 65 प्रशिक्षणार्थियों को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) बेरला में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय,…
सिहावा-नगरी को पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने की तैयारी, पहले चरण में 20 करोड़ के होंगे विकास कार्य

सिहावा-नगरी को पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने की तैयारी, पहले चरण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। ऋषि-मुनियों की तपोभूमि सिहावा-नगरी को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में…