• May 5, 2024

ईश्वर साहू सही जानकारी नहीं दे रहे, मैंने खुद अपने बेटे जितेंद्र के हाथ 50 हजार की मदद भिजवाई थी, साहू समाज ने भी हर तरह से मदद की, आज भाजपा के बड़े नेताओं के इशारे पर ईश्वर साहू मुझे बदनाम कर रहे हैं : ताम्रध्वज…देखिए पूरा वीडियो

ईश्वर साहू सही जानकारी नहीं दे रहे, मैंने खुद अपने बेटे जितेंद्र के हाथ 50 हजार की मदद भिजवाई थी, साहू समाज ने भी हर तरह से मदद की, आज भाजपा के बड़े नेताओं के इशारे पर ईश्वर साहू मुझे बदनाम कर रहे हैं : ताम्रध्वज…देखिए पूरा वीडियो

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने साजा विधायक ईश्वर साहू के बार बार आरोप लगाए जाने के बाद चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि ईश्वर साहू बार बार गलत बातें मीडिया में क्यों बोल रहे हैं, वो ईश्वर जाने। सरकार में रहते हुए उन्होंने तत्काल ईश्वर साहू के बेटे के हत्यारों को पकड़ने के निर्देश दिए। आरोपी पकड़े भी गए। इसके बाद उन्होंने स्वयं अपने बेटे जितेंद्र साहू को ईश्वर के घर भेजा था। तत्काल 50 हजार रुपए की मदद पहुंचाई। इसके बाद हम पूरे साहू समाज ने मदद की, जिससे जितना बन पड़ा, आर्थिक मदद की। इसके बाद भाजपा ने इस पूरे मामले को राजनीतिक रंग दिया। कांग्रेस और मुझे बदनाम करने की साजिश रची। ईश्वर साहू को चाहिए कि सही जानकारी जनता को दे। देखिए ताम्रध्वज साहू ने इस पूरे मामले में और क्या कुछ कहा …


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…