• August 26, 2023

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज का पार्षद ऋषभ जैन ने किया जोशीला स्वागत

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज का पार्षद ऋषभ जैन ने किया जोशीला स्वागत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कांग्रेस के दुर्ग संकल्प शिविर में नही पहुंचे सीएम भूपेश व कांग्रेस छग प्रभारी शैलजा

दुर्ग। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस
कमेटी द्वारा विधानसभावार संकल्प शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को रोमन पार्क दुर्ग में संकल्प शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन रद्द हुआ। इसके बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा का आगमन भी कैंसल हो गया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के
संकल्प शिविर में आगमन कैंसल होने को लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं गर्म है। संकल्प शिविर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज पहुंचे। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक दीपक बैज के दुर्ग पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में स्वागत के लिए होड़ मची रही। गंजपारा वार्ड के पार्षद, नगर निगम राजस्व प्रभारी एवं दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट के दावेदार ऋषभ जैन( बाबू )के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का जोशीला स्वागत किया।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…