• September 24, 2023

मितान क्लब की निकली प्रगति यात्रा, युवाओं को किया जागरूक

मितान क्लब की निकली प्रगति यात्रा, युवाओं को किया जागरूक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बाजार चौक नेवनारा से राजीव युवा मितान क्लब के साथियों द्वारा प्रगति यात्रा निकाली गई। जिसका मूल उद्देश्य सरकार की योजनाओं से लोगों को क्या लाभ मिले हैं वह बतलाना था। अपनी पुरातन खेल संस्कृति को आगे किस प्रकार बढ़ाया जाए, इस विषय को लेकर यात्रा निकाली गई ।यह प्रगति यात्रा नेवनारा बाजार चौक से प्रारंभ की गई थी। इसकी अध्यक्षता राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष एवं किसान कांग्रेस के अध्यक्ष बेमेतरा विधानसभा के राजेश साहू ने की। जिसमें की चार गांव के लोग राजीव युवा मितान क्लब के उपस्थित हुए। चार गांव जहां से यह यात्रा शुरू है, वहां से हसदा, हसदा से देवादा और देवादा से सांकरा में यह यात्रा समाप्त हुई। राजेश साहू और भीखम साहू द्वारा युवाओं को संगठित करने के बारे में जानकारी दी गई। युवा मितान राजीव युवा मितान के सदस्यों को यात्रा के दौरान निर्देश दिए गए। देवादा अध्यक्ष चंद्र कुमार परगनिया इनके साथ नेम सिंह साहू, हरीश बनछोर,सालिक बंछोर,विनोद परगनिया एवं सांकरा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने राजीव युवा मितान के साथियों का अभिनंदन किया। उनके साथ ग्रामवासी भी उपस्थित रहे यह एक सफल यात्रा रही है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, रिपोर्टर बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी अस्पतालों की जांच व्यवस्था बदहाल – धीरज बाकलीवाल

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने प्रदेश…
श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर ने किया अभिषेक एवं पूजा-अर्चना

श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रिसाली स्थित श्याम नगर में गत दिवस_श्री हनुमान जी महाराज_ की पावन…
दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल

दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित 1904 में बने 100 वर्ष से अधिक…